उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : श्री यमुनेश्वर आश्रम में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव व साधु-संत भंडारे का भव्य आयोजन

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी। श्री सिद्धपीठ यमुनेश्वर आश्रम (आरा मठ) श्री पंचदसनाम जूना अखाडा के राजघाट, भदऊ चुंगी स्थित आश्रम प्रांगण में आश्रम संस्थापक परमहंस परिवाजकाचार्य व समस्त गुरूमूर्ति के वार्षिकोत्सव पर दो दिवसीय अधिवेशन एवं साधु-संत भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आश्रम के पूर्वांचल श्री महंत स्वामी वैभव गिरी महाराज में बताया कि प्रतिवर्ष कार्तिक कृष्ण पक्ष द्वितीया तिथी को आश्रम संस्थापक एवं समस्त गुरु मूर्तियों का वार्षिकोत्सव मनाया जाता है। इसी उपलक्ष्य में दिनांक 7 से 8 अक्टूबर तक दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्रथम दिवस 24 घंटे का अखंड राम चरितमानस पाठ हुआ।

पाठ के पूर्णाहुति के उपरांत आयोजित अधिवेशन मे देशभर से आए साधु-संतों एव महात्माओं ने का गुरु मूर्तियों पर पुष्पांजलि अर्पित की। दोपहर बाद भंडारे में साधु संत एवं महात्माओं को महाप्रसाद ग्रहण के कराकर अंग वस्त्रम, दक्षिणा देकर ससम्मान विदाई की गई। भंडारा दोपहर से अर्धरात्रि तक चला जिसमें दूर-दराज से आए भक्तों के अलावा हजारों क्षेत्रीय भक्तगणों ने भी महाप्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से काशी सुमेरु पीठ के जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती महाराज, पूर्व मंत्री व विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, महेंद्र गिरी, महामंडलेश्वर सहित तेरहों अखाड़े के साधु-संत-महात्माओं के साथ काशी के गणमान्य लोग एवं हजारों भक्तगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button