उत्तर प्रदेशवाराणसी

आगामी त्यौहार को लेकर पुलिस आयुक्त द्वारा विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर यातायात व्यवस्था का किया निरीक्षण

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी, निष्पक्ष काशी । आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत शहर में सुगम व सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। गुरुवार 9 अक्टूबर दोपहर 01 बजे से 03 बजे तक चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के तहत तीन सवारी, काली फिल्म लगी, बिना नम्बर प्लेट वाले वाहन तथा सड़क किनारे अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें 464 वाहनों का चालान, 26 वाहनों को सीज कर ₹6,19,200 का जुर्माना वसूल किया गया तथा 55 काली फिल्म युक्त वाहनों पर कार्यवाही की गई, साथ ही अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध अभियोग भी पंजीकृत किया गया।

पुलिस आयुक्त ने फुलवरिया रोड, जेल रोड व रोडवेज क्षेत्र का निरीक्षण कर अवैध पार्किंग, सड़क किनारे खड़ी बसों व वाहनों पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए। नो-इंट्री समय में मालवाहक व टूरिस्ट बसों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के साथ ही यातायात सुगमता, यू-टर्न, वन-वे और बैरिकेडिंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए। अभियान के दौरान राजपत्रित अधिकारीगण, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी, हल्का प्रभारी व ट्रैफिक पुलिस की टीमों द्वारा प्रमुख मार्गों व व्यस्त चौराहों पर कार्यवाही की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button