Varanasi : भेलूपुर पुलिस टीम ने चोरी की मोटरसाइकिल व तमंचा कारतूस के साथ दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Shekhar pandey
वाराणसी, निष्पक्ष काशी । पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के द्वारा अपराधों की रोकथाम, एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक थाना भेलूपुर के नेतृत्व में थाना भेलूपुर पुलिस टीम द्वारा शुक्रवार 10 अक्टूबर को कमच्छा रोड स्थित जूना अखाड़ा के पास से अभियुक्तगण तुषार जायसवाल पुत्र राम नारायण जायसवाल निवासी ए 34/4 क हनुमान फाटक आदमपुर उम्र करीब 37 वर्ष ।
हफीजुर्रहमान पुत्र अजीज निवासी ग्राम मन्नापुर पोस्ट साहुपुर थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली उम्र करीब 28 वर्ष को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक दोपहिया चोरी की वाहन व एक देशी तमन्चा 02 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया । पुलिस ने गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त गण के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा कायम किया है। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम भेलूपुर थाना
प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार त्रिपाठी उ0नि0 पार्थ तिवारी
उ0नि0 विजय कुमार आरक्षी चन्द्रकान्त यादव आरक्षी सूरज भारती आरक्षी सुमित शाही शामिल रहे ।



