Varanasi : सरकार की महत्वाकांक्षी योजन के तहत वाराणसी पुलिस द्वारा भिन्न भिन्न स्थानों पर जन चौपाल का आयोजन

Shekhar pandey
वाराणसी, निष्पक्ष काशी ।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के दृष्टिगत निर्धारित विभागीय कार्य योजना/कैलेण्डर के अनुसार कार्य कार्यक्रम सम्पादित करते हुए मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के अनुसार ग्राम/वार्ड/न्याय पंचायत में भ्रमण कार्यक्रम के दौरान भिन्न-भिन्न स्थानों पर जनचौपाल लगाकर बालिकाओं/महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन तथा सशक्तीकरण हेतु जन जागरुकता कार्यक्रम के दौरान विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से समझाते हुए हेल्प लाइन नंबर 1090, 1098, 1076,1930, 100, 112, 102,181) उ0प्र0 शासन व उ०प्र० पुलिस के स्तर से संचालित समस्त योजनाओं एवं प्रबन्धों की विशेष जानकारी दी गई। विशेष अभियान के क्रम में जिला कारागार वाराणसी में निरुद्ध महिलाओं को निःशुल्क विधिक सहायता एवं बच्चों के शिक्षा, स्वास्थ के लिए उपलब्ध विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

मिशन शक्ति” (फेज-5.0) के द्वितीय चरण विशेष अभियान के क्रम में मुख्यालय एवं उ०प्र० शासन द्वारा निर्धारित विभागीय कार्ययोजना/रूप रेखा के अनुरूप जिला कारागार वाराणसी में निरुद्ध 80 महिलाओं से पुलिस, जिला विधिक प्राधिकरण, जिला प्रोबेशन विभाग अधिकारियों द्वारा संयुक्त वार्ता की गई एवं उन्हें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दी जाने वाली निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में बताया गया, साथ ही निरुद्ध महिलाओं के नाबालिग बच्चों के शिक्षा, स्वास्थ के लिए उपलब्ध विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। उक्त कार्यक्रम में अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध, सहायक पुलिस आयुक्त, सर्किल कैण्ट, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला विधिक प्राधिकरण के सदस्यगण मौजूद रहे।”मिशन शक्ति फेज-05 (द्वितीय चरण)” के अंतर्गत पुलिस उपायुक्त गोमती जोन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के संबंध में गोष्ठी आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
“मिशन शक्ति फेज-05 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत शुक्रवार 10.अक्टूबर को पुलिस उपायुक्त, गोमती जोन द्वारा होटल बनारस किला, बाबतपुर में गोमती जोन के समस्त थाना क्षेत्रों से आए चिकित्सक, अध्यापक, व्यापारी बंधु, अन्य सम्भ्रांत व्यक्ति, महिलाएँ एवं स्कूल कॉलेज की छात्राएँ के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में मिशन शक्ति फेज़-05 के उद्देश्यों एवं गतिविधियों के संबंध में प्रतिभागियों को जागरूक किया गया। गोष्ठी में उपस्थित लोगों की समस्याओं एवं सुझावों को सुना गया। स्कूल और कॉलेज के प्रधानाध्यापकों तथा चिकित्सकों द्वारा उठाई गई महिलाओं और बालिकाओं से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

मिशन शक्ति” (फेज-5.0) के द्वितीय चरण में कमिश्नरेट वाराणसी के 222 बीट पुलिस कर्मियों द्वारा ग्राम/वार्ड/न्याय पंचायत में 94 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें 3082 महिलाओं/बालिकाओं को भारत सरकार द्वारा संचालित सरकारी जन कल्याणकारी योजनाओं व हेल्प लाइनों से सम्बन्धित जानकारी देते हुए महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा 3267 प्रचार-प्रसार सामग्री वितरित कर जागरूक किया गया तथा महिलाओं/बालिकाओं द्वारा मौके पर 33 प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत किया गया जिसपर त्वरित कार्यवाही करते हुए 09 के विरुद्ध धारा 126/135/170 बीएनएस, 05 के विरुद्ध धारा 129 बीएनएस की कार्यवाही की कार्यवाही करते हुए 08 अभियोग पंजीकृत कर 04 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। कमिश्ररेट वाराणसी की एण्टी रोमियो स्क्वाड द्वारा स्कूल, कालेज, पार्क, भीड-भाड़ वाले 220 स्थानों पर चेकिंग करते हुए 4299 व्यक्तियों को चेक कर 1308 व्यक्तियों को कठोर चेतवानी देते हुए 40 के विरूद्ध धारा 126/135/170 बीएनएस एवं 04 के विरूद्ध धारा 129 बीएनएसएस की कार्यवाही करते हुए 06 अभियोग पंजीकृत कर 05 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। कमिश्ररेट वाराणसी पुलिस द्वारा 189 स्थानों पर सघन चेकिंग करते हुए 2600 वाहनों को चेक कर 930 वाहनों का चालान करते हुए 87 वाहनों से काली फिल्म हटवाई गयी, 14 वाहनों से हूटर, 08 वाहनों से बत्ती हटवाई गयी, 61 वाहनों पर लिखे शासकीय व जाति सूचक शब्द हटाये गये तथा 24 वाहनों को सीज किया गया, तथा 515 वाहन स्वामी को कठोर चेतावनी दी गयी। कमिश्ररेट वाराणसी पुलिस द्वारा 117 स्थानों पर गहनता से चेकिंग करते हुए 1453 वाहनों को चेक कर 99 वाहनों का चालान कर 14 वाहनों को सीज करते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। मिशन शक्ति (फेज-5.0) के अन्तर्गत थाना लोहता पुलिस द्वारा गुमशुदा बालक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया। आवेदक द्वारा कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस की कार्यवाही की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी तथा धन्यवाद दिया गया। “मिशन शक्ति फेज़-5.0 अभियान” के तहत थाना मण्डुआडीह व मिशन शक्ति/एण्टीरोमियो टीम द्वारा महिलाओं/लडकियों के ऊपर अश्नील छीटांकशी करने पर 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

“मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान” के तहत त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुँच कर 01 नफर अभियुक्त को दिनांक-10.10.2025 मण्डुवाडीह सब्जी मंडी से समय 12.10 बजे गिरफ्तार किया गया। उक्त सम्बन्ध में थाना मण्डुआडीह पर मु0अ0सं0 0282/2025 धारा 296 बी०एन० एस० पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस व मिशन शक्ति/एण्टीरोमियो लालपुर पाण्डेयपुर टीम द्वारा महिलाओं/लडकियों के ऊपर अश्नील छीटांकशी करने पर 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। “मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान” के तहत त्वरित कार्यवाही करते हुए 01 नफर अभियुक्त रिक्की राजभर पुत्र स्व० दूधनाथ राजभर निवासी म०नं० सा 5/152 अकथा पहड़िया थाना लालपुर पाण्डेयपुर वाराणसी को अकथा रोड से गिरफ्तार किया गया। उक्त सम्बन्ध में थाना लालपुर पाण्डेयपुर पर मु0अ0सं0 0270/2025 धारा 296 बी०एन०एस० पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।



