Varanasi : किशोरी को बहला-फुसला कर ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Shekhar pandey
वाराणसी, निष्पक्ष काशी । पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट के कुशल नेतृत्व में “आपरेशन चक्रव्यूह” के तहत मुखबीर की सूचना पर धारा 87,137 (2) बी०एन०एस० थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमिश्नरेट वाराणसी से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त रोहित कुमार पुत्र नत्थू शाह निवासी अलीगंज पोस्ट अलीगंज खीरी थाना गोला जनपद खीरी को आज दिनांक-15.10.2025 को समय करीब 06.50 बजे रिंग रोड आजमगढ़ अण्डर पास से गिरफ्तार करते हुए, मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अपहृता/पीड़ता को सकुशल बरामद किया गया। उक्त सम्बन्ध में थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, उ०नि० महेश मिश्रा, म० उ०नि० मानवी शुक्ला, हे0का0 चन्द्रसेन सिंह, का० मनीष तिवारी थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे ।



