उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : पूर्वांचल मूवमेंट और साहित्यकार संघ द्वारा सम्मान समारोह, हरिश्चंद्र व अवनी श्रीवास्तव हुए सम्मानित

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी। पूर्वांचल मूवमेंट एवं पूर्वांचल साहित्यकार संघ के संयुक्त तत्वावधान में परेड कोठी, सुभाष नगर कॉलोनी स्थित समाजसेवी तिलक राज कपूर के आवास पर एक सम्मान समारोह एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगोष्ठी के संयोजक एवं पूर्वांचल मूवमेंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश आजाद द्वारा गोरखपुर से पधारे साहित्यकार हरिश्चंद्र श्रीवास्तव एवं उद्यमी, समाज सेविका अवनी श्रीवास्तव सहित अन्य का सम्मान किया गया। इस मौके पर अध्यक्षीय संबोधन में तिलक राज कपूर ने कहा कि हरिश्चंद्र श्रीवास्तव समाज से जुड़े हुए जनजीवन के पक्षधर रचनाकार हैं, इनका सम्मान सम्मान, समाज का सम्मान है।

उनकी धर्मपत्नी प्रखर समाजसेवी अवनी श्रीवास्तव को उधम के क्षेत्र में महिलाओं के स्वावलंबन की दिशा में किए जाने वाले कार्यो की प्रसंसा करते हुए आधी आबादी के उत्थान के जरिए समाज के समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान बताया। संघ अध्यक्ष कुमार हेमंत ने साहित्यकार हरिश्चंद्र की रचनाओं पर प्रकाश डाला। संगोष्ठी में मुख्य रूप से राजेश आजाद, कुमार हेमंत, तिलक राज कपूर, चिन्मय चटर्जी, गीता श्रीवास्तव, गोपाल प्रसाद एडवोकेट, डॉ एस के वर्मा, डॉ अरविंद गांधी, नवनीत सिंह, अवधेश श्रीवास्तव, मधु श्रीवास्तव, सोमनाथ प्रजापति, धीरू कुमार एडवोकेट, आकाश शाह आदि प्रमुख लोगों ने अपने विचार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button