उत्तर प्रदेशवाराणसी

वाराणसी: नाबालिग से दुष्कर्म प्रयास के आरोप में श्रीपुरम होटल संचालक सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी। पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराधों की रोकथाम तथा चोरी/लूट की सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलि थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 237/2025, धारा- 65 (2) 352 351(3), 115 (2) बीएनएस व धारा- 5 (M)(N), 6, 16, 17 पाक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्तगण राजेश चौरसिया पुत्र स्व सत्यनारायण चौरसिया निवासी के 53/138 मध्यमेश्वर थाना कोतवाली उम्र 50 वर्ष एवं विनोद जायसवाल पुत्र स्व रामजी प्रसाद निवासी के 53/128 मध्यमेश्वर थाना कोतवाली, उम्र-46 वर्ष, श्रीपुरम होटल का संचालक को दिनांक 17-11-2025 थाना क्षेत्र कोतवाली से गिरफ्तार किया गया।

उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध मे कोतवाली पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। दिनांक- 16.11.2025 को श्रीपुरम होटल के संचालक विनोद जायसवाल के सोची समझी साजिश के तहत एक नाबालिक 7 वर्षीय बच्ची को श्रीपुरम होटल मे राजेश कुमार चौरसिया के द्वारा लेकर जाया गया और उसके पैंट की चैन खोलकर राजेश कुमार चौरसिया हाथ से बच्ची के गुप्तांग को छूने लगा जिस बच्ची डर गयी और भागकर अपने घर पर चली गयी और सारी घटना को अपने घर पर बताया जिसके बाद वादिनी मुकदमा के लिखित तहरीर पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 237/2025, धारा 65 (2), 352, 351(3), 115 (2) बीएनएस व धारा- 5(m)(N), 6, 16, 17 पाक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया जिसके बाद उक्त मुकदमें से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया जिनके विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 दया शंकर सिंह, थाना कोतवाली, उ0नि0 प्रिन्स तिवारी, चौकी प्रभारी अम्बियामंडी थाना कोतवाली, का0 शिवाजी चन्द्र, थाना कोतवाली, का0 शुभम सिंह, थाना कोतवाली रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button