Varanasi : एस. पी. श्रीवास्तव वेलफेयर ट्रस्ट की बैठक में सदस्यता अभियान और सामाजिक कार्यों पर मंथन

Shekhar pandey
वाराणसी। एस पी श्रीवास्तव वेलफेयर ट्रस्ट की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को करौंदी स्थित आदित्य नगर में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन के सदस्यता अभियान को गति देना, भावी कार्ययोजनाओं की रूपरेखा तय करना तथा सामाजिक दायित्वों को लेकर विचार-विमर्श करना रहा। ट्रस्ट अध्यक्ष देवेंद्र श्रीवास्तव नेबताया कि संस्था का उद्देश्य केवल संख्या बढ़ाना नहीं, बल्कि समाज के लिए सार्थक और सकारात्मक कार्य करना है। भले ही वर्तमान में सदस्यों की संख्या सीमित हो, लेकिन ट्रस्ट से जुड़े सभी सदस्य पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ समाज के विकासात्मक कार्यों में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
श्रीवास्तव ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और जरूरतमंदों की सहायता जैसे विषयों को ट्रस्ट की प्राथमिकताओं में शामिल करने की बात कही। उपाध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव ने ट्रस्ट के नियम, उद्देश्य और कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी उपस्थित सदस्यों के साथ साझा की। उन्होंने कहा कि समय के साथ ट्रस्ट अपनी उपयोगिता और सामाजिक पहचान को मजबूत करेगा तथा जनहित से जुड़े कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करेगा। उन्होंने सदस्यों से संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। बैठक के दौरान नए सदस्यों को जोड़ने के लिए रणनीति पर भी चर्चा की गई तथा सदस्यता अभियान को जन-जन तक पहुंचाने पर सहमति बनी। साथ ही आगामी कार्यक्रमों, सामाजिक अभियानों और सेवा कार्यों को लेकर सुझाव आमंत्रित किए गए। सभी सदस्यों ने एक-दूसरे से परिचय प्राप्त किया, जिससे आपसी समन्वय और संगठनात्मक एकता को बल मिला। बैठक में सुभाष कुमार राव, मनीष दूबे, करण विश्वकर्मा, राजू भाई, सुनील कुमार और अनमोल राव प्रमुख रूप स उपस्थित रहे।



