Varanasi : नवरत्न परिवार का समाजसेवा में प्रेरणादायी योगदान: महारानी माधवी अग्रसेन भवन के जीर्णोद्धार हेतु ₹1.51 लाख का सहयोग

Shekhar pandey
वाराणसी। श्री काशी अग्रवाल समाज के महारानी माधवी अग्रसेन भवन के पुनर्निर्माण एवं नवीनीकरण का कार्य निरंतर प्रगति पर है। भवन के नवीनीकरण का कार्य पूरा होने के पश्चात बच्चों को आधुनिक तकनीक से शिक्षा एवं रोजगार परक शिक्षा देने का संकल्प सभापति संतोष अग्रवाल द्वारा लिया गया है। महारानी माधवी अग्रसेन भवन के पुनर्निर्माण कार्य मैं धन की कोई कमी ना आए इसके लिए श्री काशी अग्रवाल समाज से जुड़े वाराणसी के प्रतिष्ठित नवरत्न ज्वेलर्स परिवार के स्व घनश्याम दास अग्रवाल मुन्नू बाबू की प्रथम पुण्यतिथि पर उनकी धर्मपत्नी बृजबाला देवी अग्रवाल पुत्र सतीश अग्रवाल एवं पुत्रवधु पल्लवी अग्रवाल नें संयुक्त रूप से नवसृजित माधवी अग्रसेन भवन के जीर्णोद्धार हेतु एक लाख इक्यावन हजार रूपये का चेक अपने आवास पर सभापति श्री संतोष जी अग्रवाल को प्रदान की।
नवरत्न परिवार के इस सहयोग के लिये सभापति संतोष अग्रवाल, आमोद अग्रवाल नें हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।समाज के सदस्यों नें कहा कि हम सभी को सभापति संतोष अग्रवाल एवं उनके चाचा के परिवार (नवरत्न ज्वेलर्स) पर गर्व है एवं समस्त नवरत्न परिवार के प्रति कृत्यज्ञता व्यक्त करते हुए समाज के विकास में इस योगदान के लिये बहुत बहुत आभार व्यक्त करते हैं। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि सभापति के कुशल नेतृत्व के अंतर्गत समाज निरंतर प्रगति करें।



