उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : अपना एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी का तीसरा वार्षिकोत्सव सम्पन्न, समाजसेवियों का हुआ सम्मान

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी। जीवधिपुर किरहिया चौराहा स्थित ए के स्टडी प्वाइंट के सभागार में जरूरतमंदों को निशुल्क शिक्षा, निःशुल्क कंप्यूटर शिक्षा देने वाली सामाजिक संस्था अपना एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी का तीसरा वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह संस्था के संस्थापक डॉ आलोक कुमार मल्लिक के नेतृत्व धूमधाम मनाया गया। दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने प्रभुजन सेवा संस्थान की संस्थापिका समाजसेवी लक्ष्मी पाठक, विष्णु गौतम साईबाबा मंदिर महंत, श्रद्धा फाउंडेशन की पायल शुक्ला, शशिकांत शुक्ला मंत्री जीएसटी बार एसोसियेशन, डॉ अनूप शर्मा
आईएमएस बीएचयू आदि उपस्थित रहे। मौके पर संस्था के संस्थापक डॉ आलोक कुमार मल्लिक ने सभी अतिथियों का अंगवस्रम से स्वागत व सम्मान किया और साथ ही अपने संबोधन में सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि अपना एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी के गठन का मुख्य उद्देश्य ही लोगों को स्वावलंबन व आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करना है संस्था द्वारा समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच कर सामाजिक जीवन में आ रही कठिनाइयों को दूर करने का प्रयास किया जाता है, आज संस्था के सभी सदस्यों द्वारा तीसरा वार्षिकत्सव व सम्मान समारोह आयोजित किया गया है जिसमें सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर डॉ आलोक कुमार मल्लिक, कल्पना दास, ममता यादव, पूजा सिंह, निधि वर्मा, मुस्कान कुदेर, विष्णु गौतम, अमन उपाध्याय, मोनी, रिया, इरफान, संतोष कुमार आदि लोग मजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button