उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : झुंझुनू वाले विष्णु अवतारी श्री बाबा गंगाराम कृपा महोत्सव का भव्य आयोजन

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी। राजस्थान के झुंझुनू स्थित श्री बाबा गंगाराम धाम, श्री पंचदेव मंदिर की प्रेरणा से श्री बाबा गंगाराम सेवा समिति वाराणसी के तत्वावधान में रविवार को झुंझुनू वाले विष्णु अवतारी श्री बाबा गंगाराम कृपा महोत्सव का भव्य आयोजन वाराणसी के लक्सा रोड स्थित मारवाड़ी युवक संघ में किया गया। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए रामरिख दास पोद्दार,युगल किशोर पोद्दार, अनूप सर्राफ, सन्तोष पोद्दार, गोविंद केजरीवाल, विजय केजरीवाल आदि ने बताया कि इस अवसर पर श्री पंचदेवों का भव्य मनोहारी श्रृंगार किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा के अखंड ज्योत प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।कार्यक्रम में कोलकाता से पधारे सुप्रसिद्ध भजन गायक संजय शर्मा, नीरज, अनुश्री सहित अनेक कलाकारो ने बाबा गंगाराम को समर्पित भजनों की रसदार प्रवाहित की। इस अवसर पर मिलन दास एंड पार्टी द्वारा बाबा गंगाराम की लीलाओं पर आधारित भव्य नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गयी।जिसे देखकर उपस्थित भक्तगण भाव विभोर हो गये। महोत्सव में बाबा गंगाराम का भव्य दरबार, अखंड ज्योत, छप्पन भोग एवं महाप्रसाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इससे पूर्व आये हुये सभी अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम संयोजक युगलकिशोर पोद्दार ने किया।इस अवसर पर पधारे भाजपा के महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि एवं उत्तर प्रदेश सरकार के स्टाम्प एवं पंजीयन मंत्री रविन्द्र जायसवाल के सुपुत्र आयुष जायसवाल को कार्यक्रम संयोजक युगल किशोर पोद्दार ने स्मृति चिन्ह एवं शाल भेटकर सम्मानित किया।

कोलकाता के सुप्रसिद्ध भजन गायक संजय शर्मा को समिति के संरक्षक चंद्रशेखर अग्रवाल ने सम्मानित किया। श्री बाबा गंगाराम कृपा महोत्सव में कोलकाता, मुंबई, सूरत, बेंगलुरु, अहमदाबाद, विशाखापट्टनम, संबलपुर, बिलासपुर, इंदौर, दिल्ली, मुजफ्फरपुर, हुबली, पटना, हिसार, भिवानी, पुणे, सरदारशहर, सिधवलिया, भैरवा, राउरकेला, तिनसुकिया सहित देश के अनेक हिस्सों से बाबा के भक्त महोत्सव में भाग लेने के लिए पधारें। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गोविंद केजरीवाल, विजय केजरीवाल, प्रदीप तुलस्यान, सारनाथ के पार्षद अभय पांडेय, नवीन अग्रवाल, संजय जायसवाल, चंद्रशेखर अग्रवाल, अनिल सरावगी, संतोष पोद्दार, श्याम जिंदल, राजेश कुमार जिन्दल आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button