उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : अग्रसेन अलंकरण सम्मान समारोह में समाज के कर्मवीर हुए सम्मानित, नवनिर्मित भवन का हुआ लोकार्पण

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी। मारवाड़ी समाज द्वारा अग्रसेन अलंकरण सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को लक्सा स्थित मारवाड़ी समाज भवन सभागार में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि कांची कामकोटि पीठ शंकराचार्य प्रतिनिधि वी एस सुब्रमण्यम स्वामी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।तत्पश्चात भवन का नवीनीकरण व नवीन लिफ्ट का फीता काटकर उसमें बैठकर अवलोकन किया। संस्था के अध्यक्ष प्रदीप तुलस्यान, प्रधानमंत्री मनोज जाजोदिया ने सम्मान समारोह में आए अतिथियों का सम्मान अंग वस्त्रम, स्मृति चिन्ह देकर किया गया। नवनिर्माण, नवीनीकरण, आधुनिकीकरण के साथ सर्वसुविधा सम्पन्न भवन राजस्थानी महल के रूप में दिखाई दे रही थी, सहयोग देने वालों का आभार व्यक्त किया गय।

संस्था के प्रधानमंत्री मनोज जाजोदिया ने 2024 से 2026 तक संस्था द्वारा किए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि द्वारा समाज के कर्मवीरों संस्था के पूर्व अध्यक्षों मंत्रियों कार्यकारिणी सदस्यों एवं भवन निर्माण में जिन व्यक्तियों ने तन-मन-धन से सेवा भाव व जो सामाजिक कार्यों एवं सेवा के क्षेत्र में अपना योगदान देकर समाज को आगे बढ़ाने में योगदान देने वालो का “अग्रसेन अलंकरण” सम्मान द्वारा अंग वस्त्रम व अग्रसेन स्मृति चिन्ह देकर नवाजा गया।

मुख्य अतिथि ने कहा कि मारवाड़ी समाज हमेशा हर क्षेत्र में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता है और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान के साथ सामाजिक कार्यों में भी योगदान देता है। संस्था के संरक्षक मंडल के अध्यक्ष रमेश कुमार चौधरी एवं अध्यक्ष प्रदीप तुलस्यान ने संयुक्त रूप से अपने उद्बोधन में कहा कि अग्रसेन महाराज का कथन था कि ₹1 दान को चरितार्थ करते हुए भवन निर्माण में जिन दानदाताओं ने अपना सहयोग व योगदान दिया है व मारवाड़ी समाज के कर्मवीरों द्वारा जो कार्य राष्ट्रीय हित में और समाज हित में कर रहे हैं उन्हें हम नमन करते हैं।

संचालन प्रधानमंत्री मनोज जाजोदिया, धन्यवाद ज्ञापन प्रचार मंत्री सुरेश तुलस्यान ने किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से सचिव उमाशंकर अग्रवाल, अशोक अग्रवाल शक्ति, राम बुबना, मनीष लोहिया, अजय यादुका, हेमदेव अग्रवाल, राधे गोविंद केजरीवाल, महेश चौधरी, भारत सर्राफ, दीपक बजाज, कृष्ण कुमार खेमका, श्रीनारायण खेमका आदि लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button