उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : मंगारी ग्राम सभा की जमीन पर कब्रिस्तान निर्माण के विरोध में जोरदार धरना-प्रदर्शन

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी। मंगारी बाजार स्थित ग्राम सभा की जमीन पर कब्रिस्तान बनाने की जानकारी होने पर मंगारी व्यापार मंडल के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह पप्पू के नेतृत्व मे व्यापार मंडल के पदाधिकारीयों एवं ग्रामीणों द्वारा विरोध करते हुए जोरदार धरना, प्रदर्शन किया गया। धरना स्थल पर धर्मेंद्र सिंह पप्पू ने बताया कि प्रशासन द्वारा मंगारी ग्राम सभा की जमीन पर कब्रिस्तान का निर्माण करना भविष्य में विवाद का कारण बन सकता है क्योंकि इस स्थान पर प्राचीन जूतियां माता पूजा स्थल है। होली पर्व पर होलिका दहन तथा ग्रामीणों के लिए श्राद्ध कर्म व दसवां आदि अन्य धार्मिक कार्यक्रम इसी स्थान पर होते आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि चूकि एयर पोर्ट विस्तार में कब्रिस्तान की भूमि लेने के एवज में प्रशासन द्वारा इस धार्मिक स्थल के पास में कब्रिस्तान आवंटित किया गया है। इस धार्मिक स्थल के पास कब्रिस्तान होने से भविष्य में विवाद का आशंका हमेशा बना रहेगा। धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से व्यापार मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह पप्पू, पंचायत सदस्य बाबू गुप्ता, कविंद्र पूर्व प्रधान, विनोद वर्मा, जय नाथ पटेल सहित सैकड़ो की संख्या में पुरुष और महिलाएं शामिल थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button