उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : मतदाता सूची दुरुस्ती को लेकर सपा की “पीडीए प्रहरी बीएलए” बैठक सम्पन्न

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीडीए के महानायक अखिलेश यादव के निर्देश पर पूरे प्रदेश में संगठन द्वारा मतदाता सूची को दुरुस्त करने के लिए कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा सक्रिय रूप से कार्य किया जा रहा हैं, इसी कड़ी में वाराणसी में समाजवादी पार्टी महानगर वाराणसी के तत्वाधान में चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे एसआईआर कार्य को सुगम तरीके से करने के लिए महानगर की तीनों विधानसभाओं (उत्तरी, दक्षिणी, कैंट) के समस्त जोनल, सेक्टर और वार्ड प्रभारियों की “पीडीए प्रहरी बीएलए” नामक एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री एवं समाजवादी पार्टी से अकबरपुर विधानसभा के विधायक राम अचल राजभर थे।

बैठक मे मुख्य रूप से पार्टी के प्रदेश सचिव डॉ अजय चौरसिया, अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष दिलीप डे, संचालन महानगर के महासचिव योगेंद्र यादव व धन्यवाद ज्ञापन मीडिया प्रभारी राम यादव ने किया। बैढक मे तीनो विधानसभा अध्यक्ष, जोनल प्रभारी, सेक्टर प्रभारी और वार्ड प्रभारियों को प्रत्येक वार्डों में एसआईआर कार्य हेतु चल रहे कैम्प में और भी सक्रिय रूप से कार्य करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई, जिससे कि किसी योग्य मतदाता का नाम छुटने न पाए तथा बताया गया कि ड्राफ्ट सूची को सघन जांच कर दावा और आपत्ति पर जरूरी दस्तावेज समय से जरूर जमा करा दें और नए मतदाताओं को अधिक से अधिक जोड़ने का कार्य करें।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, मो दिलशाद अहमद, ईशान श्रीवास्तव, अखिलेश मिश्रा, डॉ बहादुर यादव, किशन दीक्षित, डॉ सूबेदार सिंह, आनंद सिंह, रीबू श्रीवास्तव, संगीता पटेल, महेंद्र सिंह यादव, इस्तकबाल कुरैशी, पारस जायसवाल, डॉ ओपी सिंह, लालू यादव, हरीश नारायण सिंह, हारून अंसारी,भैया लाल यादव, जाहिद नासिर, रजत कुमार, विवेक जोसफ, पार्षद अवनीश यादव विक्की, धीरज यादव, राजवीर सिह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button