उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : संत रविदास जयंती को लेकर पुलिस आयुक्त व जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी। संत रविदास जयंती के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल ने जिलाधिकारी श्री सत्येन्द्र कुमार के साथ संत रविदास जन्मस्थल सहित शहर क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा, यातायात एवं अन्य व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया गया।

पुलिस आयुक्त ने रविदास मंदिर के महंत से मुलाकात कर मंदिर परिसर का भ्रमण किया और आयोजित कार्यक्रमों की तैयारियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखा जाए तथा भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग के साथ प्रवेश एवं निकास मार्गों की स्पष्ट व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कार्यक्रम स्थलों पर महिला पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती के निर्देश दिए गए। वहीं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने और किसी भी प्रकार के अवरोध से बचने के निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम स्थलों पर फायर ब्रिगेड की तैनाती, अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता, निर्धारित पार्किंग व्यवस्था तथा अवैध पार्किंग पर कड़ी निगरानी के निर्देश भी दिए गए। साथ ही मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं के प्रति विनम्र, सहयोगात्मक एवं संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने के लिए नियमित ब्रीफिंग करने को कहा गया।

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं मुख्यालय) श्री शिवहरी मीणा, महापौर वाराणसी श्री अशोक कुमार तिवारी, एडीएम सिटी श्री आलोक कुमार वर्मा, पुलिस उपायुक्त यातायात श्री अनिल कुमार यादव, अपर पुलिस उपायुक्त श्री अंशुमान मिश्रा सहित संबंधित सहायक पुलिस आयुक्त, थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस बल मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button