उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : मारवाड़ी समाज सत्र 2026–28 के पदाधिकारियों का निर्विरोध चुनाव संपन्न

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी। मारवाड़ी समाज के सत्र 2026-2028 के लिए चुनाव प्रक्रिया, रविवार को लक्सा स्थित मारवाड़ी समाज भवन में संपन्न हुई। चुनाव अधिकारी दीपक तोदी, कमलेश अग्रवाल सीए, आनन्द लाडिया, राजेश जयपुरिया, महेश पोद्दार, शरद जालान के सहयोग से मारवाड़ी समाज के संरक्षक मंडल के अध्यक्ष रमेश कुमार चौधरी, मंत्री उमाशंकर अग्रवाल ने समस्त चुनावी प्रक्रिया पूरी की। सर्वप्रथम संस्था के अध्यक्ष प्रदीप तुलस्यान के नेतृत्व में साधारण सभा का आयोजन किया गया, जिसमें संस्था के प्रधानमंत्री मनोज जाजोदिया द्वारा पिछले वर्ष के कार्यक्रमों का उल्लेख किया गया।
तत्पश्चात अध्यक्षीय प्रदीप तुलस्यान द्वारा उद्बोधन में कहा कि मारवाड़ी समाज दूसरी बार समाज हित में एकता दिखाकर मिशाल कायम किया। कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल शक्ति ने पिछले सत्र का आय व्यय प्रस्तुत किया।

इसके पश्चात चुनाव अधिकारी दीपक तोदी ने बताया कि चुनाव में 10 पदों के लिए 25 लोगों ने आवेदन किया, वहीं 16 कार्यकारिणी के 16 पदों के लिए 31 आवेदन आये। जिसमें पहली बार प्रचारमंत्री पर सुरेश तुलस्यान के अलावा किसी का नाम नहीं आया वह निर्विरोध चुने गए। और अन्य पदों पर समाज के हित में पदाधिकारी पद पर से 15 लोगों ने एवं कार्यकारिणी सदस्यों के लिए 15 लोगों ने अपना नाम वापस ले लिया। जिसके बाद शेष प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। चुनाव अधिकारी दीपक तोदी ने सत्र 2026 28 के लिए सभी पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्यों की अधिकारी रूप से घोषणा की व परिचय व स्वागत किया। पदाधिकारियों मे अध्यक्ष पद पर अनूप सराफ, प्रथम उपाध्यक्ष मनमोहन बेरीवाल, द्वितीय उपाध्यक्ष मनमोहन लोहिया, प्रधानमंत्री पवन कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राम बुबना, संयुक्त मंत्री पंकज तोदी, भंडार मंत्री सुनील कुमार धानुका, प्रचार मंत्री सुरेश तुलस्यान, सांस्कृतिक मंत्री अजय कुमार यादुका, समाज कल्याण मंत्री हेमदेव अग्रवाल निर्वाचित घोषित किये गए। 16 कार्यकारिणी सदस्य के रूप में श्री नारायण खेमका, अजय खेमका, श्याम मनोहर लोहिया चंदू, संजय प्रहलादका, सुमित केड़िया, हर्ष बजाज, विकास अग्रवाल, श्रवण कुमार पोद्दार, राजीव कुमार अग्रवाल, मोहित बाजोरिया, जितेंद्र कुमार जिंदल, ईशाक शाह, आयुष मुरारका, आनंद तुलस्यान, अशोक कुमार कनोडिया सीए, अंकुर खेमका, निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए । इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनूप सराफ ने कहा कि मारवाड़ी समाज राष्ट्र की रीढ़ की हड्डी के समान है, जिसने सदैव राष्ट्र हित में योगदान दिया है।

राष्ट्र व समाज हित में हमारा संगठन आगे भी उसी तरह योगदान करता रहेगा। सबका साथ सबका विकास व हमारे अग्रज अग्रसेन महराज के पद चिन्हों पर चल कर कार्य करुगा व निर्वाचित प्रधानमंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि मारवाड़ी समाज हमेशा गरीबों व अहसाय समाज के बच्चो को आगे बढ़ाने में मदद करता रहेगा। समाज हित में कार्य करुंगा। संरक्षक मंडल के मंत्री उमाशंकर अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि मारवाड़ी समाज की एकता ही समाज को बढ़ाने में मदद करता है। संरक्षक मंडल के अध्यक्ष रमेश कुमार चौधरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि अग्रसेन महाराज की जय भारत माता की जय मारवाड़ी समाज द्वारा समाज के विकास के लिए कार्य करता रहुगा। अधुरे निर्माण कार्य सबके सहयोग से किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन मनोज जाजोदिया ने किया ने किया। धन्यवाद ज्ञापन सुरेश तुलस्यान ने किया। दीपक बजाज, महेश चौधरी, संजीव शाह, विजय मोदी, मंटू जालान, मनीष गिनोडिया, विष्णु पचारी, अरविंद तुलस्यान, यदुदेव अग्रवाल आदि लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button