उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : महाशिवरात्रि पर जंगमवाड़ी मठ में दो दिवसीय प्रदिवर्ग विश्वाराध्य जयन्ती महोत्सव

Shekhar Pandey

Advertisements


वारणसी। महाशिवरात्रि पर्व पर प्रदिवर्ग विश्वाराध्य जयन्ती महोत्सव काशी के प्रसिद्ध जंगमवाड़ी मठ में दो दिवसीय महोत्सव दिनांक 14 एवं 15 फरवरी को जगद्‌गुरु डॉ चन्द्रशेखर शिवाचार्य महास्वामी एवं जगद्‌गुरु डॉ मल्लिकार्जुन विश्वाराध्य शिवाचार्य महास्वामी के सानिध्य में मनाया जायेगा। उक्त जानकारी जगतगुरु महास्वामी महाराज ने देते हुए बताया कि शनिवार को पञ्चाचार्य ध्वजारोह, वेदान्त शास्त्रार्थ, सम्मान समारोह एवं कर्नाटक एवं वाराणसी के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

दूसरे दिन एकादश रुद्राभिषेक, सहस्र बिल्वार्चन, महामंगलारती। रथोत्सव में अनेको कलाकार लोक कलाओं का प्रदर्शन करेंगे। सामूहिक इष्टलिंग पूजा, प्रसाद वितरण एवं वचन कीर्तन कार्यक्रम समाज में उत्कृष्ट समाज सेवा मे विद्वानों को विभिन्न उपाधि देकर उनको गौरवान्वित किया जायेगा। तत्पश्चात् जगद्‌गुरु महास्वामीजी का आशीर्वचन के बाद महामंगलारती के साथ धार्मिक व आध्यात्मिक सभा सम्पन्न होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button