उत्तर प्रदेशवाराणसी

पुलिस आयुक्त ने पेंशनर्स की समस्याएं सुनीं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी, 11 फरवरी 2026। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल ने मंगलवार को यातायात पुलिस लाइन स्थित सभागार में पुलिस पेंशनर्स के साथ गोष्ठी आयोजित कर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान उन्होंने घरेलू एवं विभागीय प्रकरणों के त्वरित और समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए।

गोष्ठी में शस्त्र लाइसेंस, वरासत एवं नवीनीकरण से संबंधित लंबित मामलों के शीघ्र समाधान पर विशेष बल दिया गया। साथ ही चिकित्सा प्रतिपूर्ति से जुड़े बिलों के सत्यापन एवं भुगतान प्रक्रिया को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए, ताकि पेंशनर्स को किसी प्रकार की अनावश्यक देरी का सामना न करना पड़े।

पुलिस आयुक्त ने कहा कि सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों का विभाग के प्रति योगदान अतुलनीय है और उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने नई सिग्नेचर बिल्डिंग में पुलिस पेंशनर्स के लिए पृथक हाल की व्यवस्था कराने का आश्वासन भी दिया।

बैठक में उपस्थित सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों ने वाराणसी पुलिस की संवेदनशील एवं जवाबदेह कार्यशैली की सराहना करते हुए इसे एक सकारात्मक पहल बताया।

इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय श्री शिवहरी मीणा, पुलिस उपायुक्त लाइन/मुख्यालय श्री प्रमोद कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त लाइन्स श्री ईशान सोनी, सहायक पुलिस आयुक्त मुख्यालय/यातायात श्री अपूर्व पाण्डेय, पुलिस पेंशनर्स अध्यक्ष (रिटायर्ड डिप्टी एसपी) श्री सूर्यबली सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

अंत में पुलिस आयुक्त ने सभी पेंशनर्स के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सम्मानपूर्ण जीवन की कामना करते हुए उनके अमूल्य योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button