उत्तर प्रदेशवाराणसी

चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ का होली मिलन समारोह संपन्न

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी। उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ द्वारा बुधवार को लोकनिर्माण विभाग परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कर्मचारियों और पदाधिकारियों ने भाग लेकर एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

समारोह के मुख्य अतिथि लोक निर्माण विभाग नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष भारत सिंह यादव तथा विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष पद्मनाथ त्रिवेदी रहे। इसके अलावा राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष शशिकांत श्रीवास्तव, महामंत्री शैलेंद्र शुक्ला, कार्यकारिणी सदस्य विशिष्ट नारायण तिवारी, महासंघ के प्रदेश महामंत्री सुरेश यादव और उपाध्यक्ष विजय मिश्रा भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महासंघ के जिलाध्यक्ष रामचंद्र गुप्ता ने की, जबकि संचालन मंडल अध्यक्ष उमेश बहादुर सिंह ने किया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही कार्यक्रम में आए अतिथियों और आगंतुकों का गुलाब की पंखुड़ियों तथा गुलाल से स्वागत किया गया।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में संगठन में एकता और भाईचारा बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन लगातार प्रयासरत है और उम्मीद जताई कि सरकार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के मृतक संवर्ग को पुनर्जीवित कर नई नियुक्तियों की दिशा में सकारात्मक कदम उठाएगी।

समारोह के दौरान समसुल आरफीन, विपिन श्रीवास्तव, जगदीश प्रसाद, श्रीकांत पांडे, सीताराम, अशोक सिंह, दीपेंद्र श्रीवास्तव, सुभाष सिंह, राजेश्वर पांडेय, जयराज सिंह, एस.डी. मिश्र, अवध नारायण पांडेय सहित कई सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा संगठन के अनेक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भी अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि तथा उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों को भी अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button