उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : कांशीराम जयंती पर सपा का गंगा-जमुनी रोज़ा इफ्तार, भाईचारे का दिया संदेश

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी। समाजवादी पार्टी महानगर वाराणसी की ओर से दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में सोशल इंजीनियरिंग एवं सामाजिक परिवर्तन के महानायक मान्यवर कांशीराम की 92वीं जयंती को पीडीए स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाते हुए गंगा-जमुनी (कौमी मिल्लत) रोज़ा इफ्तार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रोजेदारों, समाजसेवियों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर आपसी भाईचारे और एकता का संदेश दिया।

जैतपुरा थाना क्षेत्र के नागकुआं स्थित एक लॉन में आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव डॉ. अजय चौरसिया ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कांशीराम ने समाज के वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। उनके आदर्श आज भी सामाजिक न्याय और बराबरी की लड़ाई को प्रेरणा देते हैं।

रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य लोग और रोजेदार शामिल हुए। प्रमुख रूप से हाजी अब्दुल समद अंसारी, समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, सपा विशेष समिति सदस्य मोहम्मद दिलशाद अहमद, कार्यकारिणी सदस्य ईशान श्रीवास्तव, समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव सरफराज खान, पार्षद मुमताज खान, दक्षिणी विधानसभा अध्यक्ष अजहर अली सिद्दीकी, महानगर महासचिव योगेंद्र यादव, मीडिया प्रभारी रामजी यादव, पार्षद अवनीश यादव विक्की, सत्यनारायण यादव, हारुन अंसारी, सरदार इकबाल अंसारी, डॉ. फहीम उस्मानी, एडवोकेट नुरुलहुदा अंसारी, इमरान अहमद, मो. अफजल सिद्दीकी, जावेद अख्तर, गुड्डू हैदर, दिलशाद अहमद, अब्दुल कलाम, सैयद नईम, मन्नू अंसारी, आरिफ राजू, इरशाद अहमद सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने देश में अमन-चैन, भाईचारे और सौहार्द की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button