उत्तर प्रदेशवाराणसी

नवरात्र सप्तमी पर रोटरी क्लब द्वारा 151 कन्याओं का पूजन, भेंट किए उपहार

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी। रोटरी क्लब वाराणसी डाउनटाउन द्वारा चैत्र नवरात्र के सप्तमी तिथि पर जैतपुरा स्थित ज्वरहरेश्वर महादेव मंदिर परिसर के सभागार में कुंवारी कन्याओं का विधिवत पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दक्षिणी विधानसभा के पूर्व मंत्री, विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी रहे। रोटरी क्लब के अध्यक्ष सिद्धार्थ जयसवाल ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नवरात्र के पावन पर्व पर 151 कुंवारी कन्याओं का पूजन हुआ। मुख्य अतिथि द्वारा मां दुर्गा स्वरूपा नौ कन्याओं का तिलककर व चुनरी ओढाकर आरती किया गया। सभी 151 कन्याओं को पढने के लिए स्टडी टेबल, बैग, कॉपी-किताब सहित अनेको उपहार एवं फलाहार आदि भेंटकर उनका आशीर्वाद लिया गया। मुख्य अतिथि डॉ नीलकंठ तिवारी ने क्लब द्वारा पूजन कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा की। मुख्य अतिथि का रोटेरियन नेहा कक्कड़ द्वारा अंग वस्त्र भेंटकर स्वागत किया गया तथा पूजन कार्यक्रम का संचालन ज्वरहरेश्वर मंदिर समिति व पतंजलि योग प्रशिक्षक योगाचार्य अभय स्वाभिमानी ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से क्लब के सेक्रेटरी रो0 आकाश कनोडिया, ट्रेजरर रो0 अनुज भार्गव, रो0 कृति भार्गव रो0 वंदना गुप्ता, रो0 उपासना अग्रवाल, रो0 अंकित अग्रवाल, रो0 सगुन अग्रवाल, रो0 दिलीप गुप्ता, रो0 अवकाश अग्रवाल एवं भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष संदीप चौरसिया, मंडल अध्यक्ष बंटी गुप्ता समेत रोटरी क्लब के समस्त सदस्य गण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button