उत्तर प्रदेशवाराणसी

हनुमान जयंती पर काशी में भव्य ध्वजा प्रभात फेरी, 1100 केसरिया ध्वजों के साथ निकली विशाल यात्रा

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी। श्री हनुमान ध्वजा णी प्रभात फेरी समिति के तत्वावधान में आयोजित 15 दिवसीय यात्रा की अंतिम दिवस गुरूवार को हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य हनुमत ध्वजा प्रभात फेरी निकली। कार्यक्रम में केदार खंड के महंत टी श्री घुल्ला पालन नारायण शास्त्री, योगाचार्य विजय प्रकाश मिश्रा, चिंतामणि गणेश मंदिर महंत चल्ला सुब्बाराव शास्त्री एवं श्रंगेरी मठ प्रबंधक चल्ला प्रसाद, अध्यक्ष कौशल शर्मा कार्यक्रम संयोजक यतींद्र कथूरिया ने संकट मोचन प्रभु की पूजन अर्चन कर भक्तों को ध्वजा दे कर यात्रा की शुभारंभ की। यात्रा में संकट मोचन रूपी रथ की भव्य पालकी में गणेश, हनुमान व शंकर जी की भव्य झांकी आगे सौरभ अग्रवाल हनुमान ज्योत लेकर चल रहे थे। मुख्य आकर्षण ऊंचा पताका पर हनुमान जी का स्वरूप बना था। मारवाड़ी समाज, अग्रवाल समाज, ब्राह्मण मंडल समाज के लोगों ने 1100 केसरिया ध्वज लिए चल रहे थे। डमरू की ध्वनी से वातावरण गुंजायमान था। बग्घी पर गणेश, राम दरबार, शिव ताण्डव व भूत, पिसाच मनोहारी दृश्य एवं डांडियां नृत्य आकर्षण का केंद्र था। बैंड बाजे के रामधुन के बीच महिलाऐं सजी थाली लिए और भक्तगण 1100 केशरिया ध्वजा लहराते हुए चल रहे थे। पूरे मार्ग में भक्तों द्वारा हनुमान जी की आरती एवं जल व शरबत वितरण होता रहा। राम बूबना भक्तों पर गुलाब जल बरसा रहे थे। रास्ते भर भक्त अनूप सर्राफ दिनेश मिश्रा सूर्योदय शास्त्री मुन्ना केजरीवाल प्रकाश थाणेवाल भजन लहर लहर लहराए रे हनुमान धजा लहराए गाते चल रहे थे। त्रिदेव मंदिर पर भरत सराफ के नेतृत्व में आरती एवं पुष्प वर्षा कर भक्तों को शरबत पिलाया गया। संकट मोचन पहुंचकर प्रभु के चरणों में ध्वजा अर्पित की गई। मंदिर के महंत विशंभर नाथ मिश्रा ने प्रभु की आरती उतारी, सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ के बाद मंदिर मंहत को रजत ध्वज सौपी गई। 21 कुंतल प्रसाद प्रभु को चढ़ाकर भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया। संचालन महेश चौधरी ने किया। यात्रा में कार्यक्रम संयोजक यतींद्र कथूरिया, अध्यक्ष कौशल शर्मा, मंत्री कृष्ण गोपाल तुलस्यान, कोषाध्यक्ष विश्वनाथ पोद्दार, प्रचार मंत्री सुरेश तुलस्यान, लोकेश अग्रवाल, मंत्री कृष्ण कुमार काबरा, रघु चांडक, श्रीनारायण खेमका, पवन अग्रवाल, विजय मोदी, गोकुल शर्मा, संतोष अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, सारिका पंड्या, तारा शर्मा, रवि कानोड़िया, रमेश गोयल, राजू बाजोरिया, निधि देव अग्रवाल, यदुदेव अग्रवाल, कैलाश राठी, राजेश गट्टानी, ओम सारंडा, मनीष अग्रवाल, गौरव अग्रवाल शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button