उत्तर प्रदेशवाराणसी

वाराणसी में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 95वीं बटालियन का 38वां स्थापना दिवस धूमधाम से सम्पन्न

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी। किसी भी बटालियन के लिए उसका वार्षिकोत्सव अपना विशेष महत्त्व रखता है। 95 बटालियन सीआरपीएफ परिवार के लिए इस दिन का उतना ही महत्त्व है जितना कि किसी व्यक्ति के जन्मदिन का। 95 बटालियन सीआरपीएफ की स्थापना दिवस एक अप्रैल को धूमधाम से मनाया गया।

38 वे वार्षिकोत्सव के अवसर पर बटालियन के कमांडेंट राजेश्वर बालापुरकर ने स्पेशल गार्ड की सलामी ली और सभी कार्मिकों को बधाई दी एवं बटालियन के कार्यों को याद कर सराहना की। इस अवसर पर वाहिनी मुख्यालय में एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आशीष जैन डीआरएम वाराणसी, मनोज कुमार डीआईजीपी, एनडीआरएफ रहे।

इस मौके पर वाहिनी के जवानों ने विभिन्न प्रकार के लोकगीत और लोक नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को संगीतमय बना दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता द्वितीय कमान अधिकारी आलोक कुमार, असिस्टेंट कमांडेंट अभिषेक सिंह, आशुतोष शाहु, अभिषेक कुमार, शिव कुमार दिक्षित, रंजन कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम में श्रीकांत महंत (काशी विश्वनाथ मंदिर), श्रीमती सुचिता सिंह कमांडेंट सीआईएसएफ, संजय सिंह डीडीए, पहाड़ियां मंडी, अमित कुमार डीडीसी पहाड़ियां मंडी, डॉ अजय तिवारी नयी सुबह संस्था, एसएन यादव एचबीआईएस, आलोक कुमार, राजीव कुमार सिंह एसएचओ लालपुर, आदित्य राज सिंह सहित अनेकों अधिकारी, जवान एवं उनके परिजन सम्मिलित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button