उत्तर प्रदेशवाराणसी

यूपी पीसीएस में 66वीं रैंक हासिल करने वाले विपिन चंद्र पाल का भव्य सम्मान समारोह आयोजित

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी। प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान आर पी रस्तोगी इंटर कॉलेज, कोतवालपुरा, बांस फाटक के सभागार में शुक्रवार को विद्यालय के मेधावी भूतपूर्व छात्र विपिन चंद्र पाल के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। विपिन चंद्र पाल ने 29 मार्च 2026 को घोषित यूपी पीसीएस परीक्षा-2024 में शानदार सफलता प्राप्त करते हुए 66वीं रैंक हासिल कर वाणिज्य कर अधिकारी के पद पर कार्यरत हो अपने परिवार, विद्यालय एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया है। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन से हुआ।

विद्यालय के प्रधानाचार्य कामेश्वर प्रसाद गुप्ता एवं प्रबंधक भोला शंकर रस्तोगी ने विपिन चंद्र पाल को माल्यार्पण कर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य कामेश्वर गुप्ता ने कहा कि विपिन की सफलता केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो सफलता अवश्य मिलती है। इस दौरान विपिन चंद्र पाल ने भी अपने अनुभव साझा किए और सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और निरंतर परिश्रम को दिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से परमानन्द पाण्डेय, अखिलेश पाण्डेय, वंशबहादुर सिंह, शैलेन्द्र पाठक, सोमित्व रूद्र, विनय सिंह, अशोक कुमार, नरेन्द्र गुप्ता, विवेक कुमार सिंह, संतोष, देवी प्रसाद, किरणरानी शर्मा, अनामिका यादव, स्वाति चंदेल, रंजना गुप्ता, वरुण पाठक, अरुण पाठक, अंजली रस्तोगी, विजय यादव समेत समस्त शिक्षक ए्वं छात्रगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button