उत्तर प्रदेशवाराणसी

नव सृजन फाउंडेशन की मेंहदी प्रतियोगिता में प्रियंका ने पाया प्रथम स्थान

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी। आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत सामाजिक संस्था नव सृजन फाउंडेशन द्वारा बेटियों व महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बुधवार को मेंहदी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रीति जायसवाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता मे लगभग तीन दर्जन के करीब प्रतिभागीयों ने हिस्सा लिया। जिसमें कुमारी प्रियंका प्रथम, अंजली अग्रहरि द्वितीय और आस्था गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संस्था द्बारा तीनों विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिंह के साथ ही अन्य सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि हमारी संस्था द्वारा महिला सशक्तिकरण तथा गरीब बच्चों के उत्थान हेतु अनेको कार्यक्रम निरंतर होते है। इस मेंहदी प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य है, महिलाओं और बेटियों को उनके हुनर से समाज मे पहचान व सम्मान दिलाना है। अंत मे संस्था द्वारा कार्यक्रम मे सहयोग के लिए गंगा गुप्ता आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button