उत्तर प्रदेशवाराणसी

जेएसके–आईबीएफ का ‘खज़ाना’ कार्यक्रम 3 मई को, शहर में 11 स्थानों पर रोमांचक गतिविधियां

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी। जय श्री कृष्णा फाउंडेशन (जेएसके) एवं इंडियन बिज़नेस फोरम (आईबीएफ) के संयुक्त तत्वावधान में सत्र का सबसे क्रिएटिव और रोमांचक कार्यक्रम “खज़ाना” का आयोजन रविवार, 3 मई को प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक किया जाएगा। कार्यक्रम के बारे में जेएसके संस्थापक संजीव अग्रवाल ने बताया कि इस अनूठे कांसेप्ट में जेएसके एवं आईबीएफ के 11 प्रमुख सदस्यो द्वारा अपने अपने प्रतिष्ठानों पर सबसे क्रिएटिव एवं रोमांचक कार्यक्रम “खजाना” का आयोजन करेगें। शहर के इन विभिन्न प्रतिष्ठानों पर 11 पॉइंट निर्धारित होंगे। जेएसके सदस्य संजीव अग्रवाल, कृष्ण मोहन अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, रिचा दुबे, डॉ शालिनी राणा, अरविंद जैन, बृजेश दास लोड, अभिषेक भट्टाचार्य सहित समस्त आईबीएफ हेड एवं एम्बेसडर इस शानदार कॉन्सेप्ट में सहपरिवार प्रतिभाग करेंगे। प्रत्येक 11 स्थान पर पांच पांच पॉइंट मिलेंगे, पूरा करने वाले सदस्यों को विशेष पुरस्कार तथा प्रत्येक प्रतिभागी को गिफ्ट मिलेगा। इन 11 पॉइंट्स पर सदस्यगण स्वयं आगंतुकों का स्वागत करेंगे। यह कार्यक्रम केवल जेएसके एव एवं आईबीएफ सदस्यों के लिए ही आयोजित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button