उत्तर प्रदेशवाराणसी
चेतगंज पुलिस ने मारपीट के आरोप में दो युवक को किया गिरफ्तार

Shekhar Pandey
वाराणसी। चेतगंज थाना पुलिस ने मारपीट करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 30 अप्रैल 2026 को चौकाघाट चौराहे पर वाद-विवाद के दौरान मारपीट पर उतारू हुए दो अभियुक्तों को पुलिस ने मौके से पकड़ लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अंकित कुमार (19 वर्ष) निवासी जगदीशपुर, थाना चोलापुर तथा विकास (19 वर्ष) निवासी काशीराम आवास, थाना शिवपुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत कार्रवाई करते हुए चालान कर न्यायालय में पेश किया।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला, उपनिरीक्षक संदीप कुमार सिंह सहित पुलिस टीम शामिल रही।











