उत्तर प्रदेशवाराणसी

JSK फाउंडेशन के ‘खज़ाना’ गेम शो में उमड़ा उत्साह, 400 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी।जय श्री कृष्णा फाउंडेशन (JSK) एवं इंडिया बिज़नेस फोरम (IBF) के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को शहर में अनोखे और रोमांचक “खज़ाना” गेम शो का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन शहर के 11 प्रमुख स्थानों पर एक साथ किया गया, जिसमें 400 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अभिनव आयोजन में JSK और IBF के 11 प्रमुख सदस्यों ने अपने-अपने प्रतिष्ठानों को “खज़ाना प्वाइंट” के रूप में विकसित किया, जहां प्रतिभागियों को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से ज्ञानवर्धक जानकारी और मनोरंजन दोनों का अनुभव मिला।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे हुई, जिसमें प्रतिभागियों ने शहर के विभिन्न स्थानों—लंका, भेलूपुर, सिगरा, मलदहिया, कबीरचौरा आदि क्षेत्रों में स्थित केंद्रों पर जाकर निर्धारित टास्क पूरे किए। प्रत्येक केंद्र पर प्रतिभागियों को अंक प्रदान किए गए और सभी 11 प्वाइंट्स पूरे करने वालों को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इस दौरान सभी प्रतिभागियों का विभिन्न प्रतिष्ठानों पर अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में कहीं दीप प्रज्ज्वलन, कहीं केक कटिंग, तो कहीं पुस्तक विमोचन जैसे विविध आयोजन भी किए गए, जिससे पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

संस्था के संस्थापक संजीव अग्रवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य सदस्यों के बीच आपसी नेटवर्किंग बढ़ाना और व्यावसायिक जानकारी का आदान-प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि “खज़ाना” के माध्यम से प्रतिभागियों को नए अनुभव और ज्ञान प्राप्त हुआ, जो अन्य आयोजनों में दुर्लभ है।

कार्यक्रम में राम गोपाल मोहले, पं. चंद्रमौली उपाध्याय, डॉ. समीर गुप्ता, डॉ. दीपाली गुप्ता, पूजा मधोक, बाबा मधोक सहित कई विशिष्ट जनों की उपस्थिति रही।

आयोजकों ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी प्रतिभागियों, सहयोगियों और मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button