उत्तर प्रदेशगाज़ीपुर

दोहरीघाट-औंड़िहार रेल सेवा का शुभारंभ, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

Shekhar Pandey

Advertisements

मऊ/गाजीपुर। क्षेत्रीय जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए केन्द्रीय रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दोहरीघाट-औंड़िहार रेल सेवा का शुभारंभ किया। उन्होंने नई रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रेल मंत्रालय द्वारा दोहरीघाट-औंड़िहार-दोहरीघाट रेलगाड़ी संख्या 65121/65122 के संचालन को मंजूरी दी गई है। इस नई रेल सेवा के शुरू होने से मऊ और गाजीपुर जनपद के यात्रियों को सुगम, सस्ती और सुविधाजनक यात्रा सुविधा उपलब्ध होगी।

नई ट्रेन सेवा से विद्यार्थियों, किसानों, व्यापारियों और दैनिक यात्रियों को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है। इससे क्षेत्र में आवागमन आसान होने के साथ-साथ सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

दोहरीघाट रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री A. K. Sharma मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर, वाराणसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक सहित कई वरिष्ठ रेल अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि यह रेल सेवा क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और लोगों की यात्रा को अधिक सुरक्षित, आरामदायक और किफायती बनाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button