उत्तर प्रदेशवाराणसी

दशाश्वमेध घाट पर बिछड़े बच्चे को जल पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी। दशाश्वमेध घाट पर शुक्रवार को एक बच्चा अपने परिजनों से बिछड़ गया। सूचना मिलते ही जल पुलिस प्रभारी एवं जल पुलिस टीएसआई सतेंद्र ओझा ने अपनी टीम के साथ तत्काल बच्चे की तलाश शुरू कर दी। घाट और आसपास के क्षेत्रों में लगातार खोजबीन अभियान चलाया गया।

काफी प्रयास के बाद जल पुलिस टीम ने बच्चे को सकुशल खोज लिया। पहचान और पूछताछ के आधार पर बच्चे के माता-पिता का पता लगाया गया, जिसके बाद बच्चे को सुरक्षित उनके परिजनों को सौंप दिया गया।

अपने बच्चे को सकुशल पाकर परिजनों ने राहत जताते हुए जल पुलिस प्रभारी, टीएसआई सतेंद्र ओझा और पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। घाट पर मौजूद लोगों ने भी जल पुलिस की तत्परता, मानवीय संवेदनशीलता और टीमवर्क की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button