उत्तर प्रदेशवाराणसी
चौक थाने में लाल पैथोलॉजी कैंप का आयोजन, थाना प्रभारी दिलीप मिश्रा समेत पुलिसकर्मियों ने कराई ब्लड जांच

Shekhar pandey
वाराणसी। आज दिनांक 24 मई 2026 को थाना चौक परिसर में स्वास्थ्य जागरूकता के तहत लाल पैथोलॉजी कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना चौक के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराते हुए ब्लड सैंपल दिए।
कैंप में पुलिसकर्मियों के ब्लड की विभिन्न जांच की गई। थाना प्रभारी चौक दिलीप मिश्रा ने भी अपना ब्लड टेस्ट कराया और सभी पुलिसकर्मियों को नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक रहने की अपील की।
कैंप के दौरान पुलिसकर्मियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता देखने को मिली। इस पहल को थाना चौक में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों ने सराहनीय बताया। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का उद्देश्य पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा।







