Blogउत्तर प्रदेशवाराणसी

प्रजापति हितकारिणी सभा की नई प्रबंध समिति निर्विरोध घोषित, पदाधिकारियों ने ली शपथ

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी। वर्ष 1932 से क्रियाशील प्रजापति समाज की प्राचीन संस्था और सोसायटी एक्ट के अंतर्गत वर्ष 1963 से पंजीकृत ‘प्रजापति (कु.) हितकारिणी सभा’ (सी.20/4 प्रजापति बाग, नई पोखरी, वाराणसी) के त्रिवर्षीय प्रबंध समिति चुनाव की अंतिम कड़ी में आज रविवार को शाम 5 बजे मैदागिन स्थित प्रजापति धर्मशाला पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का आधिकारिक घोषणा, शपथ ग्रहण एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ। उल्लेखनीय है कि गत 21 मई को नामांकन पत्रों की संवीक्षा में सभी पर्चे वैध पाए गए थे, जिसके बाद तय कार्यक्रम के अनुसार 22 मई 2026 को किसी भी प्रत्याशी द्वारा अपना नाम निर्देशन पत्र वापस नहीं लिया गया। सभी पदों पर एक-एक प्रत्याशी होने के कारण पूरी प्रबंध समिति निर्विरोध चुनी गई। आज मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. रामनयन वर्मा ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई और आधिकारिक निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपे। इस ऐतिहासिक और शांतिपूर्ण चुनाव को कुशलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए नवनिर्वाचित कार्यकारिणी एवं संरक्षक मंडल द्वारा मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. रामनयन वर्मा, सहायक रिटर्निंग अधिकारी विनोद वर्मा और निर्वाचन कैशियर गुलाब प्रसाद सहित पूरी 17 सदस्यीय चुनाव कमेटी का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापन कर आभार व्यक्त किया गया। नवनिर्वाचित समिति में अध्यक्ष पद पर प्रेमशंकर उर्फ कृपाशंकर प्रजापति, उपाध्यक्ष पद पर रामदुलार प्रजापति, महिला उपाध्यक्ष पद पर निशा प्रजापति, मंत्री पद पर जान्हवी देवी प्रजापति, कोषाध्यक्ष पद पर मदन लाल, उपमंत्री पद पर पवन कुमार, महिला उपमंत्री पद पर माया वर्मा, पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर आशीष प्रजापति, आय व्यय निरीक्षक पद पर लक्ष्मी नारायण, संगठन मंत्री पद पर सोनी चक्रवाल, प्रचार प्रसार मंत्री पद पर शिवशंकर तथा सांस्कृतिक मंत्री पद पर मनोज चक्रवाल ने अपनी नई जिम्मेदारी संभाली। इसके साथ ही कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में विधानसभा दक्षिणी से मनोज कुमार व अभिषेक प्रजापति, विधानसभा कैंट से राजकुमार प्रजापति व जमुना प्रसाद, विधानसभा उत्तरी से सुरेश प्रसाद प्रजापति व रामबच्चन प्रजापति, चिरईगांव से दुर्गा प्रसाद प्रजापति तथा काशी विद्यापीठ से महेंद्र प्रसाद प्रजापति को भी पद की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर पूरी चुनाव टीम ने इस प्राचीन संस्था की नवीन प्रबंध समिति को बधाई देते हुए समाज हित में बेहतर कार्य करने की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button