रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने शकूरबस्ती डिपो का निरीक्षण किया, कर्मचारियों से किया सीधा संवाद

Nispaksh kashi
रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज उत्तर रेलवे के तिलक ब्रिज से शकूरबस्ती रेल सेक्शन का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ रेल अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं और प्रगति कार्यों की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान रेलमंत्री ने शकूरबस्ती डिपो में कार्यरत कर्मचारियों, मेंटेनेंस स्टाफ और तकनीकी कर्मियों से सीधे संवाद किया। उन्होंने सौहार्दपूर्ण माहौल में कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं और उनके कार्य अनुभवों की जानकारी ली।
श्री वैष्णव ने कर्मचारियों को प्रोत्साहित करते हुए उनके कार्य की सराहना की और मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि कर्मचारियों की समस्याओं का समयबद्ध और त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।
रेलमंत्री के इस संवाद और निरीक्षण को कर्मचारियों के प्रति संवेदनशील और सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है।







