चौक थाना क्षेत्र में स्किन क्लिनिक कैंप का आयोजन, 50 लोगों ने लिया लाभ

Shekhar pandey
वाराणसी। चौक थाना अंतर्गत कामाख्या सेवा संस्थान की ओर से शनिवार सुबह 9बजे से नेहा शाह स्किन क्लिनिक के सहयोग से एक विशेष स्किन चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में चौक पुलिस की पूरी टीम ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया।
चौक थाना प्रभारी दिलीप मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित इस सिविल कैंप का उद्देश्य पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य की जांच करना था। शिविर में कुल 50 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
इस दौरान चौक थाना प्रभारी दिलीप मिश्रा ने स्वयं भी स्किन चेकअप करवाया और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कैंप में डॉक्टरों द्वारा त्वचा संबंधी विभिन्न समस्याओं की जांच कर आवश्यक परामर्श भी दिया गया।
स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की और इसे एक सकारात्मक कदम बताया।







