उत्तर प्रदेशवाराणसी

गेल ने बढ़ाया सीएनजी नेटवर्क, आशापुर में 46वां स्टेशन शुरू

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी। आशापुर स्थित आलोक फिलिंग स्टेशन (आईओसीएल) पर गेल इंडिया लिमिटेड द्वारा 46वां सीएनजी स्टेशन का शुभारंभ किया गया। स्टेशन का उद्घाटन गेल इंडिया के आशु सिंघल कार्यकारी निदेशक (सीजीडी) के कर-कमलो द्वारा किया गया। इस मौके पर कार्यकारी निदेशक आंशु सिंघल ने बताया कि गेल शहर में स्वच्छ ऊर्जा के प्रसार के लिए निरंतर प्रयासरत है। यह नया सीएनजी स्टेशन से आशापुर क्षेत्र के निवासियों को किफायती एवं सुलभ ईंधन की सुविधा मिलेगी। गेल वाराणसी में लगातार सीएनजी एवं पीएनजी नेटवर्क का विस्तार कर रहा है। कंपनी आधुनिक तकनीक उच्च सुरक्षा मानको तथा विश्वसनीय आपूर्ति के माध्यम से शहरवासियों को बेहतर ऊर्जा समाधान प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर फिलिंग स्टेशन के ऑनर आलोक कुमार ने गेल इंडिया के कार्यकारी निदेशक आंशु सिंघल सहित अन्य अधिकारियों को अंगवस्त्र एवं बुके देकर स्वागत किया। इस अवसर पर गेल इंडिया महा प्रबंधक सुशील कुमार, प्रवीण सिंह मुख्य प्रबंधक (स्टील), चंदन कुमार मुख्य प्रबंधक (ओ एंड एम), आनंद मोहन (मैनेजर फ&स), देवाशीष साहू वरिष्ठ अधिकारी (मार्केटिंग), जे आकाश, सुमित सागर, विकास कुमार तथा आलोक कुमार के परिजन एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button