धर्मनगरी काशी में सम्मान पाकर अभिभूत हुए ‘पब्लिक भारत’ के संपादक शिवप्रकाश सोनी

Shekhar pandey
वाराणसी। मुंबई से हिंदी इंग्लिश एवं मराठी में प्रकाशित राष्ट्रीय हिंदी दैनिक पब्लिक भारत समाचार पत्र के संपादक शिवप्रकाश सोनी का वाराणसी के मध्यमेश्वर स्थित सिटी आफिस मे काशी का न्यूज चैनल के संस्थापक, संपादक, समाचार दैनिक पब्लिक भारत के वाराणसी ब्यूरो चीफ आनंद कुमार सिंह एवं इंडिया बुलेटिन न्यूज़ 24/7 के डायरेक्टर पत्रकार देवेंद्र श्रीवास्तव द्वारा अंगवस्त्र, रुद्राक्ष माला, स्मृति चिन्ह, भगवान शिव का चित्र एवं डायरी, पेन भेंटकर सम्मानित तथा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस मौके पर संपादक सोनी ने कहा कि विश्व विख्यात धर्म की राजधानी काशी भगवान शिव की नगरी मे सम्मान व अभिनंदन से मैं अविभूत हुँ। इस अवसर पर आनंद कुमार सिंह, देवेंद्र श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, रंजीता सिंह, वैभवी सिंह आदि उपस्थित थे।







