दीपक कुमार बजाज लगातार दूसरी बार बने IIA के राष्ट्रीय महासचिव, वाराणसी के उद्योग जगत में खुशी की लहर

Shekhar pandey
वाराणसी। उत्तर भारत के प्रमुख औद्योगिक संगठन इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) ने वाराणसी के वरिष्ठ उद्यमी दीपक कुमार बजाज को पुनः राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है। उनकी दोबारा नियुक्ति से वाराणसी सहित पूरे पूर्वांचल के उद्यमियों और व्यापारियों में उत्साह का माहौल है।
आईआईए उत्तर भारत का एक अग्रणी औद्योगिक संगठन है, जिसके उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली और हरियाणा में सक्रिय चैप्टर हैं। संगठन से वर्तमान में 16,500 से अधिक उद्यमी जुड़े हुए हैं। ऐसे प्रतिष्ठित संगठन में दीपक कुमार बजाज को दोबारा राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने को उद्योग जगत के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
नियुक्ति के बाद दीपक कुमार बजाज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश उद्योग और निवेश के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए आईआईए लगातार कार्य कर रहा है।
उन्होंने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर दोबारा विश्वास जताया है। उद्यमियों की समस्याओं को सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। साथ ही उद्योगों के सुचारु संचालन और उद्यमियों के हितों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।
दीपक कुमार बजाज की नियुक्ति पर आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आर.के. चौधरी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजेश भाटिया, सचिव अनुपम देवा, नीरज पारिख, चैप्टर चेयरमैन पंकज अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में उद्यमियों और व्यापारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और उद्योग जगत को नई दिशा तथा अधिक मजबूती मिलेगी।







