लगभग ₹9 करोड़ की विकास योजनाओं की स्वीकृति के बाद चकिया लौटे विधायक, जिलाध्यक्ष व चेयरमैन का हुआ भव्य स्वागत

सुभम मोदनवाल
चकिया। नगर के विकास के लिए लगभग ₹9 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं की स्वीकृति कराने के उपरांत शुक्रवार को लखनऊ से चकिया लौटने पर विधायक कैलाश आचार्य, भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह एवं नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव का नगर के वार्ड नंबर 5 स्थित विधायक कार्यालय पर सम्मानित सभासदगण एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि इतनी बड़ी धनराशि की विकास योजनाओं की स्वीकृति चकिया के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह सम्मान केवल किसी व्यक्ति का नहीं, बल्कि चकिया की जनता के विश्वास और नगर के विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का सम्मान है। हमारा संकल्प है कि नगर के प्रत्येक वार्ड को विकसित एवं सुसज्जित बनाया जाए और नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। इस दौरान नगर पंचायत के सम्मानित सभासदगण, भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता ‘आशु’, पूर्व मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ‘संतोष’, सभासद उमेश चौहान, प्रतिनिधि राजू माली सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक कैलाश आचार्य, भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह एवं नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव को अंगवस्त्र पहनाकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने चकिया नगर के विकास के लिए लगभग ₹9 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं की स्वीकृति कराने पर विधायक कैलाश आचार्य एवं नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव को शुभकामनाएं देते हुए आभार व्यक्त किया।



