उत्तर प्रदेशवाराणसी

कैंट विधानसभा में सपा की ‘पीडीए जन पंचायत’, पूजा यादव के नेतृत्व में उमड़ा जनसैलाब

Shekhar pandey

Advertisements

पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने महंगाई, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर साधा निशाना

वाराणसी। समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए समाज को संगठित करने और लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को 390 कैंट विधानसभा क्षेत्र में ‘पीडीए जन पंचायत एवं जनसंवाद कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। मैदागिन स्थित पराड़कर स्मृति भवन में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।

कार्यक्रम का नेतृत्व कैंट विधानसभा की पूर्व विधायक प्रत्याशी पूजा यादव ने किया, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा मौजूद रहे।

जनसभा को संबोधित करते हुए राम आसरे विश्वकर्मा ने भाजपा सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी और गरीबी के मुद्दे पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई और रोजगार के संकट से आम जनता परेशान है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार पर चुनावी वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाते हुए किसानों, युवाओं और गरीबों से जुड़े मुद्दे उठाए।

पूर्व मंत्री ने पीडीए समाज के अधिकारों, आरक्षण और संविधान की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में पिछड़े, अति पिछड़े और कमजोर वर्गों के साथ अन्याय की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी इन मुद्दों को लगातार मजबूती से उठाती रहेगी।

कार्यक्रम की संयोजक पूजा यादव ने कैंट विधानसभा क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं के साथ-साथ महिलाओं और युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान पीडीए समाज को संगठन से जोड़ने, स्थानीय समस्याओं को लेकर जनसंवाद बढ़ाने तथा पार्टी संगठन को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई। बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा, महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रियांशु यादव, पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा विश्वकर्मा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इस्तकबाल कुरैशी, प्रदेश सचिव लालू यादव, दक्षिणी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी किशन दीक्षित, वरिष्ठ नेता एवं पूर्व पार्षद रविकांत विश्वकर्मा, पूर्व मीडिया प्रभारी संदीप शर्मा विश्वकर्मा समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन जगदीश यादव ने किया। इस दौरान पवन कुमार, जयशंकर यादव, राज बहादुर पटेल, गिरधारी पटेल, प्रदीप मोदनवाल, राजेश केशरी, सुशील विश्वकर्मा, सोनू लाल विश्वकर्मा, आकाश विश्वकर्मा, मोनु मौर्य, संजय पासी, धर्मेंद्र फौजी, अनील यादव, शिवबली विश्वकर्मा, बलदाऊ यादव, संध्या यादव, आरती यादव, रामदुलार, सूरज बिन्द, अशोक सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button