उत्तर प्रदेशवाराणसी

छात्रों के मनोबल का एक नया आयाम , एपेक्स पैरामेडिकल के नवें बैच को जूनियर्स ने दी भावभीनी विदाई

Ashutosh pandey

Advertisements

वाराणसी। एपेक्स एलाइड हेल्थकेयर इंस्टिट्यूट के वर्ष 2024-26 के मेडिकल रेडियोलॉजी एवं इमेजिंग टेकनोलॉजी -एमआरआई, सीटी, एक्सरे, कार्डियोलॉजी, रेडियोथेरेपी, इमरजेंसी ट्रॉमा, डायलिसिस, सीटी, क्रिटिकल केयर एनेस्थेसिया, ओटी, एवं मेडिकल लैबोरेटोरी-डीएमएलटी के नवें बैच के छात्रों का विदाई समारोह बॉन वॉयएज का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि नेत्र रोग सर्जन डॉ श्रेया शाह, एपेक्स की निदेशका डॉ अंकिता पटेल, वरिष्ठ सर्जन प्रो डॉ आनंद कुमार, ओंको रिहैब विशेषज्ञ डॉ दिब्येन्दु रॉय, हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेटर वैभव श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य डॉ अवनीश सिंह एवं प्रो डॉ आर जान्सी रानी एवं फैकल्टी संग दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारम्भ किया. जूनियर छात्रों द्वारा शिव नृत्य वंदना से अतिथियों का स्वागत करते हुए गीत, सोलो एवं ग्रुप डांस प्रस्तुत कर अपने सीनियर्स को भावभीनी विदाई दी। समारोह में समस्त फैकल्टी ने अपनी गरिमामई उपस्थिति से छात्रों के मनोबल को एक नया आयाम दिया. छात्रों द्वारा सम्मलित रूप से कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रत्येक 10 पाठ्यक्रमों के चयनित मिस्टर एंड मिस फ़ेयरवेल को सम्मानित किया गया. एपेक्स के चेयरमैन प्रो डॉ एसके सिंह ने शैक्षिक सत्र 2026-27 से एलाइड हेल्थकेयर के नए पाठ्यक्रमों में एमआरआई, सीटी एवं एक्सरे को मिलाकर एक पाठ्यक्रम मेडिकल रेडियोलॉजी और 2 वर्ष के बाद 6 माह की इन्टर्नशिप की छात्रों के हित में सराहना करते हुए अंतिम वर्ष के छात्रों को हॉस्पिटल में उनके अनुशासन बद्ध प्रशिक्षण की प्रशंसा की और उज्जवल भविष्य एवं सुदृढ़ करियर हेतु शुभकामनाए प्रदान की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button