उत्तर प्रदेशवाराणसी

शिक्षक एमएलसी चुनाव: डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र ने तीन सेटों में दाखिल किया नामांकन

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी। वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 से भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व शिक्षक एमएलसी डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र ने शुक्रवार, 3 अक्टूबर को तीन सेटों में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन से पहले निकाले गए जुलूस में भाजपा के प्रदेश एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ प्रदेश सरकार के मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल हुए।

दोपहर करीब 12:30 बजे नामांकन दाखिल करने पहुंचे डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र ने कहा कि भाजपा नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसके लिए वह आभारी हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए वह हमेशा आगे रहेंगे।

नामांकन जुलूस में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं काशी क्षेत्र प्रभारी रमेश सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर गिरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा, कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, महापौर अशोक तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, सुरेंद्र नारायण सिंह ‘ओढ़े’, जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र राय और स्नातक एमएलसी प्रत्याशी केदारनाथ सिंह समेत कई भाजपा नेता मौजूद रहे।

इसके अलावा अशोक पांडेय, मीना चौबे, कौशलेन्द्र सिंह पटेल, नवरतन राठी, जगदीश त्रिपाठी, अजीत रावत, कमलेश झा, अमित राय, राम प्रकाश दुबे, दीनानाथ भास्कर, संतोष सोलापुरकर, शैलेन्द्र मिश्रा और प्रमील पांडेय सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी जुलूस में शामिल हुए।

नामांकन कार्यक्रम में निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न जिलों से पहुंचे बड़ी संख्या में शिक्षकों ने भी भाग लिया। सरफुद्दीन, नागेश्वर सिंह, संतोष सिंह, महताब आलम, मुमताज अहमद, कल्पना विश्वकर्मा, केदारनाथ दुबे, गणेश प्रसाद और कृष्ण कुमार पांडेय सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।

डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र ने तीन अलग-अलग सेटों में नामांकन दाखिल किया। नामांकन के तीनों सेटों में शिक्षकों को प्रस्तावक बनाया गया।

पहले सेट के प्रस्तावक: रामेश्वर तिवारी, विद्या सागर राय, अखिलेश्वर चौबे, ज्ञानेंद्र प्रताप, जैवंत कुमार राय, अखिलेश कुमार पांडेय, रामगोविंद यादव, छविराज राम, हरदत्त शुक्ला एवं लालमणि।

दूसरे सेट के प्रस्तावक: श्याम प्रकाश चौधरी, अमर चंद ठाकुर, अब्दुल कलाम, राजेश प्रसाद गुप्ता, विवेक कुमार सिंह, विनोद कुमार पाठक, अभिषेक पाठक एवं मनराज यादव।

तीसरे सेट के प्रस्तावक: श्रीकांत पांडेय, संजय कुमार, रत्नेश कुमार सिंह, शिवेंद्र तिवारी, विजय नारायण सिंह, बसंत सिंह, मनोज कुमार, प्रभाष कुमार झा एवं राजेश कुमार श्रीवास्तव।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button