राज्य सरकार का महत्वपूर्ण योगदान, किसान को फसलों के विषय में एनपीएसएस एप द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है जानकारी

आशुतोष पाण्डेय
वाराणसी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अभिलाषा है कि किसान के लिए खेती पूर्णतः लाभ का धंधा बन जाए । इसको पूर्ण करने के लिए केन्द्र सरकार का कृषि एवं किसान कल्याण विभाग निरंतर नई-नई तकनीक का विकास कर रहा है। किसान को रवी एवं खरीफ सीजन की प्रत्येक फसल का गुणवत्ता वान उत्पादन मिल सके, यह प्राथमिकता पर लिया गया है। इसके लिए स्थानीय राज्य सरकार का महत्वपूर्ण योगदान भी लिया जा रहा है। किसान को फसलों के विषय में एन पी एस एस एप के द्वारा अधिक से अधिक जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। आज के दौर में पेस्टीसाइड का अधिक उपयोग चिंता का विषय बन गया है। वहीं बुवाई से लेकर फसल कटने तक कीट व्याधि पर नियंत्रण रखने के साथ ही फसल को सुरक्षित करने की जानकारी प्रशिक्षणों के माध्यम से दी जा रही है। केन्द्रीय एकीकृत नाशी जीव प्रबंधन केंद्र वाराणसी के कार्यालय प्रमुख डॉ सुनीत कटियार जी ने पांच दिवसीय प्रशिक्षण (दिनांक 23.11.2026 नवंबर से 27.11.2026 नवंबर में भाग लेने आए उत्तरप्रदेश के 40 जिला कृषि रक्षा अधिकारी तथा वरिष्ट प्राविधिक सहायक (कृषि रक्षा) को अवगत कराया। डॉ सुनीत जी ने कहा कि किसानों को आवश्यकता पड़ने पर ही विवेकपूर्ण तरीके से पेस्टीसाइड का उपयोग किया जाना चाहिए। इसके उपयोग से पूर्व उसकी जांच आवश्यक है। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को इस संबंध में देश के अनेक राज्यों में रवी व खरीफ फसल पर कीट व्याधियों के प्रकोप पर अनेक उदाहरण दिए। केन्द्रीय एकीकृत नाशी जीव प्रबंधन केन्द्र वाराणसी , कार्यालय द्वारा पांच दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। इस ओरियंटेशन मानव संसाधन विकास प्रशिक्षण में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, वनस्पति संरक्षण, संग रोध एवं संग्रह निदेशालय के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इसमें एकीकृत नाशी जीव प्रबंधन को लेकर कृषि विशेषज्ञों, कृषि वैज्ञानिकों एवं तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को खाद एवं कीटनाशक,फफूंद नाशक तथा खरपतवार नाशक का फसल में उपयोग न कर अधिक गुणवत्ता वान उत्पादन लेने के विषय में अवगत कराया जायेगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम शुभारंभ के अवसर पर सभी अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर पधारे हुए सभी अतिथियों का वाराणसी कार्यालय प्रभारी डॉ सुनीत कटियार द्वारा पुष्पगुच्छ व माल्यार्पण कर स्वागत किया। सभी प्रशिक्षणार्थियों को डॉ. राजेश कुमार, निदेशक आइ०आई०वी०आर० तथा डॉ एम. पी. यादव, प्रभारी अधिकारी एन एस आर टी सी ,वाराणसी ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने एकीकृत नाशी जीव प्रबंधन पर जानकारियों से अवगत कराया। वहीं डा. डी के सिंह ,प्रभारी अधिकारी वनस्पति संग रोध केंद्र, वाराणसी ने भी कीटनाशकों के संतुलित प्रयोग की विधिवत जानकारी दिए I इस कार्यक्रम के शुभारंभ के दिन आई पी एम के विभिन्न घटकों पर विस्तार पूर्वक प्रशिक्षण दिया जा रहा है I



