उत्तर प्रदेशमेरठ

Merath: शादी रस्मो में देरी , दूल्हा दुल्हन में थप्पड़बाजी

Advertisements

मेरठ । प्रेम विवाह के दौरान शादी की रस्मों में देरी होने पर दूल्हा-दुल्हन में जमकर थप्पड़बाजी हो गई। मामला दौराला थाना क्षेत्र स्थित एक गांव की है। बताते है की विवाद बढ़ने पर घराती व बराती दोनो आपस में भिड़ गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया। दुल्हन ने शादी करने से इन्कार कर दिया। इस संबंध में बताया गया है की दौराला थाना क्षेत्र निवासी युवती दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में कार्य करती है। दिल्ली स्थित द्वारिका पुरी निवासी युवक भी उसके साथ कार्य करता है। इन दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग हो गया। काफी दिनों तक दोनों में प्रेम प्रसंग चलता रहा । मामले की जानकारी दोनों के परिवार वालों को हुई। दोनों परिवारों ने इनकी शादी कराने का फैसला कर लिया। और सोमवार काे युवक बरात लेकर पहुंचा। इस दौरान रस्मों में थोड़ी देर हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। हालांकि, मामला निपट गया। लेकिन जयमाला के दौरान रस्मों में देरी होने के चलते दूल्हा व दुल्हन का गुस्सा सातवें आसमान पर था। दुल्हन ने दूल्हे को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद दूल्हे ने भी दुल्हन को थप्पड़ मार दिया। थप्पड़बाजी होते ही दोनों पक्षों में मामला बिगड़ गया और जमकर कहासुनी के बाद मारपीट हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button