अयोध्याउत्तर प्रदेश

Ayodhya News: महाशिवरात्रि पर धूमधाम से निकाली गई भगवान शिव की बारात

Advertisements

अयोध्या। रामनगरी में महाशिवरात्रि पर शिवालयों को सजाने संवारने का काम तेज हो चली हैं। महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की भव्य बरात भी निकाली जाएगी। आठ मार्च को महाशिवरात्रि जिले भर में धूमधाम से मनाई जाएगी। सिद्धपीठ नागेश्वरनाथ मंदिर में शिव बरात की भी तैयारी शुरू हो गई है। बुधवार को भोलेबाबा की हल्दी रस्म निभाई गई।रामनगरी में भगवान राम व शिव की अभिन्नता प्रतिपादित है। इसकी पुष्टि यहां के दर्जनों प्राचीन शिवमंदिरों से होती है। यहां शिवभक्ति का उल्लास कम नहीं होता है। मौका शिवरात्रि को हो तो आस्था का रंग और चटख हो जाता है। इस बार रामलला की नव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के चलते उल्लास कई गुना अधिक बढ़ गया है। नागेश्वरनाथ मंदिर के पुजारी आनंद द्विवेदी ने बताया कि महाशिवरात्रि पर लाखों की संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button