उत्तर प्रदेशमऊ

Mau News: बेकाबू ट्रेक्टर के चपेट में आने से बाइक सवार पत्नी की मौत पति घायल

Advertisements

मऊ । रानीपुर थाना क्षेत्र के खुरहट रानीपुर गांव के समीप चक्रदेवा पुलिया पर बेकाबू ट्रेक्टर के चपेट में आने से बाइक सवार पत्नी की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया । दोनो पति-पत्नी देईया माई मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । मिली जानकारी के अनुसार कोपागंज थाना क्षेत्र निवासी बाडा इंदारा गांव निवासी सीताराम राजभर अपनी पत्नी मानवती देवी को लेकर मंगलवार की सुबह खुरहट होकर देईया माई मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। अभी वह रानीपुर थाना के खुरहट रानीपुर मुख्य मार्ग के चक्रदेवा के पास पहुंचे ही थे कि ट्रैक्टर और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं घटना के बाद आरोपी चालक वाहन छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मानवती को मृत घोषित कर दिया। वहीं सीताराम को हल्की चोटें आईं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button