उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi News: विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित आईपीएस अफसर मोहित अग्रवाल ने संभाली वाराणसी की कमान

Advertisements

वाराणसी । केंद्र और राज्य सरकार के विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित मोहित अग्रवाल 1997 बैच के आईपीएस अफसर हैं । बरेली के मूल निवासीआईपीएस मोहित अग्रवाल इंजीनियरिंग के छात्र भी रहे हैं। वाराणसी में तैनाती से पहले वह आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) के अपर पुलिस महानिदेशक के पद पर तैनात थे। कानपुर के चर्चित बिकरू कांड और फर्रुखाबाद में बंधक बनाए गए 23 बच्चों को मुक्त कराने जैसी सनसनीखेज घटनाओं के पटाक्षेप में अहम भूमिका निभाने वाले आईपीएस मोहित अग्रवाल वाराणसी में कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद तीसरे पुलिस आयुक्त हैं।आईपीएस मोहित अग्रवाल सोमवार को कमिश्नरेट के नए पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात किए गए। देर रात उन्होंने बाबा कालभैरव और काशी विश्वनाथ के दर्शन कर कार्यभार ग्रहण किया। अब तक वाराणसी के पुलिस आयुक्त रहे आईपीएस मुथा अशोक जैन को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अपर पुलिस महानिदेशक के पद पर तैनात किया गया है।मुथा अशोक जैन ने 30 नवंबर 2022 को वाराणसी में पुलिस आयुक्त के पद पर कार्यभार संभाला था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button