अलीगढ़उत्तर प्रदेश

Aligadh News: एसएसपी संजीव सुमन आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मतदान केंद्र व छर्रा थाने का किया व निरीक्षण

Advertisements

अलीगढ़ । आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत एसएसपी संजीव सुमन ने गुरुवार को सलामी के उपरांत छर्रा कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपनिरीक्षकों व बीट सिपाहियों से रजिस्टर संख्या आठ, फर्द अ और ब और अन्य रजिस्टरों की जानकारी मांगी। जिसकी जानकारी ना होने पर एसएसपी ने क्षेत्राधिकारी रविशंकर प्रसाद को प्रतिदिन अधीनस्थों को इसका अभ्यास कराने के लिए कहा।उन्होंने कुछ सिपाहियो को कंप्यूटर पर काम करने की जानकारी न होने पर नाराजगी जताई उन्होंने कहा कि जब सिपाहियों को विधिक कार्रवाई की पूरी जानकारी नहीं होगी, तो वे काम कैसे करेंगे। उन्होंने सफाई पर ध्यान देने और अभिलेखों का रख रखाव सुधारने के निर्देश दिए हैं। मैस, शौचालय, वाहन, कार्यालय, बैरक, मालखाना देखा। महिला व पुरुष सिपाहियों से कंप्यूटर पर होने वाली कार्रवाई की जानकारी ली।
एसएसपी कोतवाली के निरीक्षण के बाद आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रघुनंदन इंटर कॉलेज में बनने वाले मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। फोर्स के ठहरने के लिए राजकीय महाविद्यालय की व्यवस्था देखी। इस मौके पर एसएसपी पीआरओ देवेन्द्र सिंह, कोतवाली निरीक्षक बालेंद्र सिंह, एसएसआई धीरेंद्र कुमार सिंह मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button