उत्तर प्रदेश

UP News: दुनिया में आज भारत के प्रति विश्वास बढ़ा है, ये सम्मान 140 करोड़ जनता का सम्मान है : सीएम योगी

मुरादाबाद । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को रामपुर जिले में प्रशिक्षु दरोगाओं की पासिंग आउट परेड की बतौर मुख्य अतिथि सलामी ली। इसके बाद कैडेटों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आज देशवासियों में विश्वास कायम किया है। दुनिया में आज भारत के प्रति विश्ववास बढ़ा है, ये सम्मान 140 करोड़ जनता का सम्मान है। देश की सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ी है, आतंकवाद समाप्त हुआ है। हाइवे, रेलवे, एयरपोर्ट, जैसी सुविधा बढ़ी है। मुढ़ापांडे एयरपोर्ट मुरादाबाद से दूर और रामपुर से पास है। ये रामपुर को विकसित करने के संदेश हैं।रामपुर आज एक विकास की नई पहचान बना रहा है। सीएम योगी ने कहा कि स्वानिधि योजना से एक नई पहचान मिली है रामपुर की पहचान जेब काटने के लिए होती थी, इसी चाकू से लोगों को सुरक्षा दे दी। पहले जमीनों पर कब्जा कर लिया जाता था आज उसी जमीन पर यहां की जनता को स्वनिद्धि गलियारे जैसी योजनाएं दी जा रही है। रामपुर का नवनिर्मित सर्किट हाउस का नाम संत रविदास के नाम पर होगा। उन्होंने कहा था मन चंगा तो कटौती में गंगा, मन के जीते जीत, मन हारे हार।जिस रामपुरी चाकू से पहले जेबें काटी जाती थीं, उससे हमने लोगों को सुरक्षा दी है। शनिवार को फिजिकल कॉलेज के मैदान में पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ये बातें कहीं। उन्होंने बिना नाम लिए आजम खां पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा पहले लोगों की जमीनों पर जबरदस्ती कब्जा किया जाता था और उन पर संस्थान खड़े किए जाते थे। लेकिन आज हमारी सरकार लोगों को कई गुना मुआवजा देकर शिक्षा दे रही है। उन्होंने कहा होली से पहले 610 करोड़ की परियोजना के साथ यहां आया हूं। आपको बधाई देता हूं।योगी ने कहा कि प्रदेश भर के युवाओं को रोजगार देने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। लगातार उद्योग लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज तैयार करवाए जा रहे हैं। अब रामपुरी चाकू में सुरक्षा की धार देंगे। इसके साथ ही वायलिन के स्वर के साथ युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। 2024 में फिर एक बार मोदी सरकार को विजयी बनाएंगे।योगी ने कहा कि विकसित भारत के लिए विकसित उत्तरप्रदेश चाहिए। इसके लिए विकसित रामपुर चाहिए। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार का संकल्प विकसित भारत है। कहा कि यूपी में 2017 से पहले दंगा होता था, अब यूपी में है सब चंगा है। बहन-बेटियों की मजबूत सुरक्षा की गई है। अगर किसी अपराधी ने बहन-बेटी के साथ गलत हरकत की तो अगले चौराहे पर उसे दबोच लिया जाएगा। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रामपुर विकास में नई पहचान बना रहा है। रामपुर की पहचान कभी चाकू था। पहले कुछ लोग इसी चाकू से दूसरों की जेब काटते थे अब उससे सुरक्षा कर रहे हैं। यहां की पहचान बायलिन भी है। देश का सम्मान विदेश में भी बढ़ा है। आज मोदी के कारण 140 करोड लोगों का सम्मान बढ़ा है। देश की सीमाए सुरक्षित है। आतंकवाद, नक्सलवाद का खात्मा हो चुका है। विकास का कार्य हाईवे, रेलवे और उद्योग के रूप में नई पहचान बना रहा है। उत्तर प्रदेश में सरकारी सुविधाओं का लाभ हर वर्ग को मिल रहा है। सभी को सुरक्षा दी जा रही है चाहे वह बेटी हो या व्यापारी। मुरादाबाद में जनसभा करने के बाद दोपहर बाद योगी आदित्यनाथ 1.25 बजे पुलिस लाइन मैदान में हेलीकाप्टर से पहुंचे। इसके बाद सीधे फिजिकल कालेज के मैदान आयोजित जनसभा स्थल की तरफ रवाना हुए। उन्होंने यहां पर एक हजार करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।सीएम योगी ने पिछली सरकारों पर जमकर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि वह कफ्यू लगाते थे और हम कांवड़ लाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार विकास बढ़ रहा है।सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकसित देश के लिए शिक्षित समाज का होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का संकल्प था कि हर कमिश्नरी में एक विवि बनाएंगे। मुरादाबाद और मिर्जापुर में शिलान्यास के बाद यह सपना पूरा हो गया है। सरकार ने 22 निजी विश्चविद्यालयों को भी मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि बिजनौर, संभल, और अमरोहा में भी मेडिकल कॉलेज बना रहा है। डबल इंजन की सरकार हकीकत बुनती हैं। इसीलिए लोग मोदी को चुनते हैं।सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हर कमिश्नरी में विवि का सपना पूरा कर दिया है। कहा कि पहले की सरकारों ने कफ्यू, दंगे से नौजवानों के सामने पहचान की समस्या हो गई थी। पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास के साथ दुनिया में सम्मान बढ़ा है।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button