उत्तर प्रदेश

UP News: पुलिस ने आगामी लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने को लेकर अपराधियों का किया खाका तैयार

Advertisements

अमरोहा। आगामी लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने जाने को लेकर पुलिस ने अपराधियों का खाका तैयार कर लिया है। अब अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है। एक तरफ जांच शरारती लोगों को मुचलकों में पाबंद किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर जिला पुलिस ने 8 बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोलकर उनकी निगरानी शुरू कर दी है। एसपी कुंवर अनुपम सिंह के अनुसार शरफराज अली, शाहनवाज, नईम निवासी सिरसा खुमार थाना अमरोहा देहात, प्रदीप, आकाश निवासी मझौली थाना अमरोहा देहात, लोमश निवासी मानकजूड़ी थाना अमरोहा देहात, विजय सैनी व शिवचरन निवासी धौरिया थाना हसनपुर की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। जबकि 107 अपराधियों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है। जिसमें अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने दो, अमरोहा देहात थाना पुलिस ने 5 और डिडौली कोतवाली पुलिस ने 100 अपराधियों को गुंडा बनाकर चालान किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button