उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi News: श्री कान्यकुब्ज वैश्य सभा का होली मिलन समारोह नाटी इमली स्थित वैश्य मण्डपम के प्रांगण में 31,मार्च को आयोजित

वाराणसी । श्री कान्यकुब्ज वैश्य सभा काशी पंचायती बाग नाटी इमली स्थित वैश्य मण्डपम् के प्रांगण में 31.मार्च दिन-रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कान्यकुब्ज वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णदास गुप्ता “नाथू जी”, विशिष्ट अतिथि के रूप में जेपिस नर्सिंग ककरमत्ता, वाराणसी के अधिष्ठाता डा० अजय कुमार गुप्ता, एस०बी०आई० शाखा-सुवन्सा प्रतापगढ़ के शाखा प्रबन्धक श्रीशचन्द्र गुप्ता व टी०डी० कालेज, जौनपुर के प्रोफेसर डॉ० राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति होगी। इस होली मिलन समारोह में जनपद के कोने-कोने से हजारों स्वजातीय बन्धु शामिल होगें। इस अवसर पर स्वजातीय बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। तत्पश्चात् प्रतिभागी स्वजातीय बच्चों को मुख्य अतिथि के द्वारा पुरस्कृत व सम्मानित किया जायेगा। तत्पश्चात संस्था के अध्यक्ष सूरज प्रसाद गुप्ता का उद्बोधन होगा। फिर मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि अपने-अपने आशीर्वचन देगें। शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में संस्था के अध्यक्ष सूरज प्रसाद गुप्ता सहित उपाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता, महामंत्री राजेन्द्र गुप्ता भी, नवयुवक संघ अध्यक्ष राज कुमार गुप्ता एवम् महिला संघ अध्यक्ष श्रीमती सुमन गुप्ता भी उपस्थित रहे।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button